9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवॉर्नर-मार्श के तूफान के बाद आफरीदी का 'पंजा', पाकिस्तान के सामने 368...

वॉर्नर-मार्श के तूफान के बाद आफरीदी का ‘पंजा’, पाकिस्तान के सामने 368 रनों का टारगेट

Published on

बेंगलुरु,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जबरदस्त मुकाबलों का दौर जारी है. आज (20 अक्टूबर) वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 368 रनों का टारगेट दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन आफरीदी ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया.

मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों की शुरुआत खराब रही थी और उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए थे. ऑस्ट्रेलिया को भारत (6 विकेट) और साउथ अफ्रीका (134 रन) से हार का सामना करना पड़ा था. फिर उसने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था. दूसरी ओर पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को पराजित किया, वहीं भारत के हाथों उसे शिकस्त मिली.

ऑस्ट्रेल‍िया की पारी की हाइलाइट्स: (367/9)
पहला विकेट: मिचेल मार्श (121) आउट शाहीन आफरीदी
दूसरा विकेट: ग्लेन मैक्सवेल (0) आउट शाहीन आफरीदी
तीसरा विकेट: स्टीव स्मिथ (7) आउट उसामा मीर
चौथा विकेट: डेविड वॉर्नर (163) आउट हारिस रऊफ
पांचवां विकेट: जोश इंग्लिस (13) आउट हारिस रऊफ
छठा विकेट: मार्कस स्टोइनिस (21) आउट शाहीन आफरीदी
सातवां विकेट: मार्नस लाबुशेन (8) आउट हारिस रऊफ
आठवां विकेट: मिचेल स्टार्क (2) आउट शाहीन आफरीदी
नौवां विकेट: जोश हेजलवुड (0) आउट शाहीन आफरीदी

ऑस्ट्रेल‍िया ने मैच में धाकड़ शुरुआत की, डेव‍िड वॉर्नर और बर्थडे बॉय म‍िचेल मार्श ओपन‍िंंग करने के ल‍िए आए, शुरुआत 6 ओवर्स में ही कंगारू टीम ने 37 रन बटोर ल‍िए. हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने गेंदबाजी के कुछ मौके बनाए. शाहीन थोड़े अनलकी रहे, शादाब खान की जगह मैच में खेल रहे उसमा मीर ने पांचवे ओवर में डेव‍िड वॉर्नर का बेहद आसान कैच छोड़ द‍िया.

इस जीवनदान का वॉर्नर ने भपूर फायदा उठाया और मार्श के साथ मिलकर दोहरी शतकीय साझेदारी कर डाली. वॉर्नर और मार्श दोनों ने ही अपने-अपने शतक पूरे कर लिए. मार्श ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के लगाए. मार्श को शाहीन आफरीदी ने आउट किया. मार्श-वॉर्नर के बीच 33.5 ओवरों में 255 रनों की साझेदारी हुई. शाहीन ने मार्श को आउट करने के बाद अगली गेंद पर मैक्सवेल को भी चलता कर दिया.

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
284- डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017
269- डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2022
259- डेविड वार्नर और मिचेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
258*- डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच बनाम भारत, मुंबई, 2020
246- एरॉन फिंच और शॉन मार्श बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2013

अपने जन्मदिन पर वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज
140*- टॉम लैथम बनाम नीदरलैंड्स, हैमिल्टन, 2022 (30वां जन्मदिन)
134- सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां)
131*- रॉस टेलर बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2011 (27वां) )
130- सनथ जयसूर्या बनाम BAN, कराची, 2008 (39वां)
100*- विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां)
101*- मिचेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023 (32वां)

मैक्सवेल के बाद स्टीव स्मिथ भी सस्ते में निपट गए. हालांकि वॉर्नर की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने 163 रनों की जबरदस्त पारी खेली. वॉर्नर ने 124 गेंदों की पारी में 14 चौके और 9 छक्के लगाए. वॉर्नर को हारिस रऊफ ने चलता किया. लगातार विकेट गिरने के चलते ऑस्ट्रेलिया ने मोमेंटम गंवा दिया.

वनडे में सर्वाधिक 150 प्लस स्कोर
8- रोहित शर्मा
7- डेविड वार्नर
5- सचिन तेंदुलकर
5- क्रिस गेल
5- विराट कोहली

दोनों ओपनर्स के शतक (वर्ल्ड कप मैच)
उपुल थरंगा & तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेले, 2011
उपुल थरंगा & तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2011
रोहित शर्मा & केएल राहुल (भारत) बनाम श्रीलंका, लीड्स, 2019
डेविड वार्नर & मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...