15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअहमदाबाद के बाद कोलकाता स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ऑपरेशन...

अहमदाबाद के बाद कोलकाता स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तानी आतंकी

Published on

कोलकाता:

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बुधवार, 7 मई को केकेआर और सीएसके के मैच के दौरान बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) को एक बॉम्ब थ्रेट का ईमेल मिला। एक अज्ञात आईडी से आया यह ईमेल मैच के दौरान सीएबी के आधिकारिक ईमेल में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि ईडन गार्डन्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह मैच आईपीएल का पहला मैच था जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद खेला गया था। ऑपरेशन सिंदूर पिछले महीने 7 मई को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर हमला था।

अहमदाबाद स्टेडियम को भी मिली थी बॉम्ब से उड़ाने की धमकी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुजरात क्रिकेट ऐसोसिएशन को भी ‘पाकिस्तान जेके’ के नाम से एक ईमेल आया था। इस ईमेल में सिर्फ एक लाइन का मैसेज था कि, ‘हम तुम्हारे स्टेडियम में ब्लास्ट करेंगे’। इस ईमेल की जानकारी गुजरात क्रिकेट ऐसोसिएशन ने फिर अहमदाबाद पुलिस को दी थी। बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी इस सीजन आईपीएल के दो लीग स्टेज मुकाबले खेले जाने हैं।

कोलकाता ने दिया 180 रन का टारगेट
अफगानिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद (31 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को यहां ईडन गार्डन में बुधवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में छह विकेट पर 179 के स्कोर पर रोक दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से रहमानउल्लाह गुरबाज ने 11, सुनील नारायण ने 26 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 48 रन बनाये। अंगकृष रघुवंशी मात्र एक रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने नारायण को अपने कप्तान एमएस धोनी के हाथों स्टंप कराया और रघुवंशी को धोनी के हाथों कैच करा दिया।

मनीष पांडेय ने 28 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाये जबकि आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों में 38 रन बनाये। नूर ने रसेल और रिंकू सिंह के भी विकेट झटके। रिंकू सिंह नौ रन ही बना सके। रसेल ने अपनी आतिशी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे। रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट होने वाले कप्तान रहाणे ने 33 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाए। नारायण ने 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया। मनीष पांडेय ने 28 गेंदों की अपनी संयमित नाबाद पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। गुरबाज ने नौ गेंदों पर 11 रन में एक चौका और एक छक्का मारा।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...