16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलमाफी के बाद नवीन उल हक ने विराट के 'घरवालों' का जीता...

माफी के बाद नवीन उल हक ने विराट के ‘घरवालों’ का जीता दिल, दिल्ली में अंग्रेजों को दहलाया

Published on

नई दिल्ली

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक आईपीएल 2023 में विराट कोहली के साथ हुई लड़ाई के बाद से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर नवीन और विराट एक दूसरे के आमने थे। यह मौका था आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान। हालांकि इस बार लड़ाई की जगह दोनों में दोस्ती देखने को मिली।

वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड से टक्कर ले रही है। इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के सामने 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो अफगानी स्पिनरों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों का होश उड़ा दिया।दूसरे ही ओवर में धुआंधार बल्लेबाज जोस बटलर आउट हो गए। इसके बाद जो रूट को मुजीब ने बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड की टीम अभी संभलने की कोशिश में ही थी कि डेविड मलान भी आउट हो गए। अब बारी थी नवीन उल हक की।

विराट कोहली के होम ग्राउंड पर खेल रहे नवीन ने अपनी अंदर आती हुई गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को ऐसा छकाया कि वह क्लीन बोल्ड हो गए। बटलर पूरी तरह से भौच्चका थे, उन्हें समझ में ही नहीं आया कि गेंद किस तरफ से आई और विकेट की गिल्लियों को उड़ा ले गई।ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नवीन उल को पहले विराट कोहली से माफी मिली और अब उन्होंने कोहली के होम ग्राउंड पर इंग्लैंड को दहला कर सबका दिल जीत लिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नवीन उल हक का पहला विकेट था।

बैटिंग में भी अफगानियों ने ढाया कहर
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। दिल्ली की पिच पर अपना दूसरा मैच खेल रहे अफगानिस्तान के ओपनर्स ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहले विकेट के लिए 114 रनों की दमदार साझेदारी कर डाली। टीम के लिए गुरबाज ने दमदार अर्धशतक लगाया।इसके अलावा मध्यक्रम में इकराम और आखिरी में मुजीब और राशिद की तेज तर्रार पारी से अफगानिस्तान की टीम ने 284 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...