12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलभारत से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली, कप्तान कमिंस के जवाब...

भारत से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली, कप्तान कमिंस के जवाब से समझिए

Published on

नागपुर

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मान लिया कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार टीम पर मनोवैज्ञानिक निशान छोड़ जाएगी। चार मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कंगारुओं को एक पारी और 132 रन से मुंह की खानी पड़ी। सीरीज का अगला मैच 17 फरवरी से दिल्ली में होना है। ऐसे में टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी। करारी शिकस्त के बाद कमिंस टीम सलेक्शन पर बड़ा बयान दिया है।

पैट कमिंस से टीम चयन पर भी सवाल किया गया था क्योंकि उन्होंने प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाज ट्रेविस हेड को शामिल नहीं किया था, जो पिछले 12 महीनों से शानदार खेल दिखाते आ रहे हैं और बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, ‘हम जानते हैं कि ट्रैविस हेड एक गुणवत्तापूर्ण बल्लेबाज हैं। वह इस टीम का एक बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन हां.. हमें उन 11 लोगों पर भरोसा है जो मैच खेले।’

कमिंस ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों को अधिक सक्रिय होने और भारतीय स्पिनरों के खिलाफ फ्रंट फुट पर आने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने के बाद भारत पहुंचा था और उम्मीद कर रहा था कि यहां के स्पिन ट्रैक पर बढ़िया करेगा, लेकिन नतीजे सभी के सामने हैं। इस करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को हार भूलकर अगले मुकाबलों में भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बेहतर तरीके से निपटने की प्लानिंग बनानी होगी।’

कंगारू टीम दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन देकर पांच विकेट झटके। 5-37 का बेहतरीन स्पैल फेंका। मैच में पैट कमिंस के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मेहमान टीम सिर्फ 177 रन पर ही सिमट गई। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में भारत के लिए 47 रन देकर पांच विकेट लिए थे। जवाब में भारतीय टीम 400 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 120, रविंद्र जडेजा ने 70 और अक्षर पटेल ने 84 रन बनाए।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...