12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलशाहिद अफरीदी के बाद अरशद नदीम भी भारत में बैन, नीरज चोपड़ा...

शाहिद अफरीदी के बाद अरशद नदीम भी भारत में बैन, नीरज चोपड़ा के इवेंट में आने से किया था इनकार

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से भारत में बैन कर दिया गया है। भारत ने आतंकी हमले के बाद एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों को बैन करने का फैसला किया था। इससे पहले क्रिकेट शोएब अख्तर, बासित अली, शाहिद अफरीदी के भी अकाउंट्स बैन कर दिए गए थे।

भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है- भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में आतंकी हमले के आसपास ही भारतीय गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को भारत आकर नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेने का न्यौता भेजा था, लेकिन उन्होंने बहाना बनाते हुए इनकार कर दिया था। इस वजह से नीरज भी आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

बाद में नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सफाई दी थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें इस मामले में ट्रोल किया जा रहा है, जबकि आतंकी हमला से पहले न्यौता भेजा गया था। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ‘भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हालांकि उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...