21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलचोट के बाद बजरंग पूनिया में नहीं दिख रही वो बात, क्या...

चोट के बाद बजरंग पूनिया में नहीं दिख रही वो बात, क्या देश को दिला पाएंगे गोल्ड?

Published on

नई दिल्ली

तोक्यो ओलिंपिक से पहले रेसलर बजरंग पूनिया भारत के लिए गोल्ड की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे थे। ओलिंपिक से पहले बजरंग ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भी कई और इवेंट में अपना लोहा मनवा चुके थे। लेकिन इन सब के बीच जो लोग नियमित रूप से रेसलिंग को फॉलो करते थे, उन्हें पता था कि 65 किग्रा कैटेगरी कितनी मुश्किल थी।

रूस के टॉप सीड गडजिमुराद रशीदोव, जापान के 2018 विश्व चैंपियन ताकुतो ओटोगुरो, हंगरी के इस्जमेल मुज़ुकाजेव, अमेरिका के जॉन माइकल डायकोमिहालिस, अजरबैजान के हाजी अलीयेव और कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव जैसे नाम। बजरंग सेमीफाइनल में अलीयेव से हार गए, लेकिन रेपचेज राउंड में नियाजबेकोव को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया।

ओलिंपिक से पहले उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया था। टूर्नामेंट के दौरान भी उनका चोट साफ दिख रहा था। ओलिंपिक के शुरुआती राउंड के मुकाबले में वह प्रोटेक्टिव टेप लगाकर मैट पर उतर रहे थे। इसकी वजह से वह खुलकर विपक्षी से फाइट नहीं कर पा रहे थे, ब्रॉन्ज मेडल मैच में वह बिना किसी प्रोटेक्शन के साथ उतरे और जीत हासिल की। ओलिंपिक के बाद बजरंग ने करीब 7 महीने रिहैब किया था।

अभी वह अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग कर रहे हैं और वहीं से सीधा बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस साल अप्रैल में बजरंग ने एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। मई में कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन अंत में वह जगह बनाने में सफल रहे। अभी भी बजरंग अपने बेस्ट से काफी पीछे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने टाइटल को डिफेंड करना है तो फॉर्म के साथ ही आत्मविश्वास भी वापस हासिल करना होगा। हालांकि यहां उनके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जब 5 अगस्त को बजरंग मैट पर उतरेंगे तो गोल्ड के साथ ही वापस लौटेंगे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...