7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलअजय जेडजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट...

अजय जेडजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट ने चला बड़ा दांव

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बड़ा ऐलान किया है। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी टीम में भारत के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजय जडेजा को मेंटॉर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। जडेजा को यह जिम्मेदारी सिर्फ विश्व कप तक के लिए मिली है। विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट एक मजबूत टीम के रूप में मैदान पर उतरेगी। टीम के पास राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर हैं। पिछले कुछ सालों से अफगानिस्तान ने लिमिटेड ओवरों में बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि विश्व कप 2023 में भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दमदार प्रदर्शन करेगी।

भारतीय सरजमीं पर जडेजा से मिलेगी मदद
अजय जडेजा 1996 विश्व कप में भारतीय टीम का सदस्य रहे थे। वहीं उन्हें भारतीय कंडीशन में घरेलू क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव रहा है। अजय जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 576 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 5359 रन दर्ज है। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप 2023 में अजय जडेजा मेंटॉर के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2019 विश्व कप में टीम ने किया था निराशा
हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछला विश्व कप कुछ खास नहीं रहा था। 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ने टीम ने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। इसके बाद टीम के खेल में लगातार सुधार देखने को मिला है। यही कारण है अफगानिस्तान की टीम ने विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया था।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड- हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...