6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलनहीं रहे अजिंक्य रहाणे और जहीर खान के बचपन के कोच, आप...

नहीं रहे अजिंक्य रहाणे और जहीर खान के बचपन के कोच, आप खूब याद आओगे विद्या सर

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट को अजिंक्य रहाणे और जहीर खान सरीखे कोहिनूर देने वाले कोच विद्याधर पराड़कर नहीं रहे। क्रिकेट की नर्सरी माने जाने वाले मुंबई में उनका निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। क्रिकेटर्स के बीच विद्या सर के नाम से मशहूर पराडकर 76 साल के थे। अजिंक्य रहाणे ने 16 साल की उम्र में उनसे ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद भी वह लगातार विद्या सर से मिलने जाते थे। 2019 में एक कार्यक्रम में, रहाणे ने बताया था कि कैसे पराड़कर ने उन्हें यहां तक पहुंचने में मदद की।

अजिंक्य को दिया था सचिन का बैट
भारतीय टेस्ट उपकप्तान रहाणे ने एक बार मजेदार किस्सा शेयर किया था, जब पराड़कर ने उन्हें वह बल्ला दिया था जो सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी कोच को उपहार में दिया था। इस किस्से के बारे में रहाणे कहते हैं, ‘मैं अंडर-15 और अंडर-17 स्तर पर मुंबई के लिए खेला और रन बनाए फिर एक दिन उन्होंने मुझे बताया कि वह बल्ला उन्हें सचिन तेंदुलकर ने उपहार में दिया था। उन्होंने हमें हमेशा खेल का सम्मान करना सिखाया।

रहाणे ने दी श्रद्धांजलि
अपने गुरु के निधन से दुखी रहाणे ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि पोस्ट की, ‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरे बचपन के कोच श्री विद्या पराड़कर स्वर्गीय निवास के लिए चले गए हैं। उन्होंने मुझे एक व्यक्ति और क्रिकेटर के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस समय विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति।’

इंग्लिश क्रिकेटर को ट्रेनिंग
पराड़कर का परिचय इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हसीब हमीद से साल 2011 में हुआ था, जब वह भारत आए थे। चार साल बाद 2015 में हमीद पराड़कर की अकादमी में लौट आए। तब तक, उन्होंने अंडर-19 स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था और प्रथम श्रेणी में पदार्पण भी किया था, लेकिन थोड़े से मार्गदर्शन के साथ युवा खिलाड़ी ने अंततः इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर ही लिया। जब टीम ने 2016 में भारत का दौरा किया। मुंबई के सबसे सम्मानित कोच में से एक पराड़कर और उनकी पत्नी प्रमिला दक्षिण मुंबई में गिल्बर्ट टैंक मैदान के बगल में, पन्नालाल टेरेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, लेकिन 2020 में, लगातार बारिश ने ग्रांट रोड में उनके घर को लगभग नष्ट कर दिया, जिससे दंपती को अपने रिश्तेदार के घर में शरण लेनी पड़ी थी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...