9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलकेएल राहुल के बाद अक्षर पटेल ने की शादी, इस ब्यूटी क्वीन...

केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल ने की शादी, इस ब्यूटी क्वीन की अदाओं पर हुए बोल्ड

Published on

केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी के कुछ ही दिनों बाद एक और क्रिकेटर का विवाह बंधन में बंधा। यह क्रिकेटर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने वडोदरा में बड़ी धूमधाम से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी रचाई। इस शादी में टीम इंडिया के बड़े नाम तो नहीं पहुंचे, लेकिन जयदेव उनादकत जैसे साथी खिलाड़ी दिखाई दिए।

अक्षर ने मेहा संग शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज से आराम लिया था। उनके अलावा केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया था।अपने दोस्त की शादी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत भी पहुंचे। उनके साथ उनकी वाइफ रिन्नी भी थीं।

अक्षर पटेल ने अपनी शादी में बारात पहुंचने के दौरान ठुमके लगाते नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अक्षर पटेल की दुल्हनिया मेहा अक्सर साथ में दिखती रही हैं। उनकी कई तस्वीरें भी इससे पहले वायरल हो चुकी हैं। शादी से जुड़े कार्यक्रमों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी दिखाई दिए। कैफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में कॉमेंट्री भी करते दिखे थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...