8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअमेरिका ने रचा इतिहास, भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8...

अमेरिका ने रचा इतिहास, भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बनाई जगह

Published on

फ्लोरिडा

अमेरिका की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही इस टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली है। अमेरिका के ग्रुप में टेस्ट खेलने वाली तीन टीमें थीं। भारत ने इस ग्रुप से सबसे पहले सुपर-8 में जगह पक्का किया था। अब मोनांक पटेल की कप्तानी वाली अमेरिका की टीम भी सुपर 8 में पहुंच गई है। अमेरिका के ग्रुप ए का अपना आखिरी मैच फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ खेलना था। बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं हो पाया और अमेरिका अगले राउंड में पहुंच गया।

पाकिस्तान का सफर हुआ खत्म
अमेरिका और आयरलैंड का मैच खत्म होने के साथ ही पाकिस्तान का भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर खत्म हो गया है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में अमेरिका और फिर अगले मैच में भारत के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान ने फिर कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की। उसका एक मैच आयरलैंड से होना है। उसे जीतकर भी बाबर आजम की टीम 4 पॉइंट तक ही पहुंच जाएगी। अमेरिका के 5 पॉइंट हो चुके हैं।

अमेरिका का टूर्नामेंट में सफर
अमेरिका ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में कनाडा को हराय था। इसके बाद पाकिस्तान को हराकर टीम ने बड़ा उलटफेर किया। सुपर ओवर में टीम को यह जीत मिली। अमेरिका की यह जीत क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में एक माना जा रहा है। फिर उसे भारत के खिलाफ हार मिली। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं होने के बाद उसे एक और पॉइंट मिल गया। पाकिस्तान अब 4 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगा।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...