16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलएंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला, घड़ी की ओर...

एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला, घड़ी की ओर इशारा कर दिखाया पविलियन का रास्ता

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज आज टाम्ड आउट होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गए। जब वह बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए थे तो उनके हेल्मेट का स्ट्रैप टूट गया था। इसके चलते उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा समय पहले बॉल खेलने के लिए लग गया। ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आउट की अपील कर दी। नियम के चलते अंपायर्स को मैथ्यूज को आउट देना पड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया, विवाद खड़ा हो गया।

वर्ल्ड कप में अगर कोई नया बल्लेबाज पहली बॉल खेलने के लिए 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है, तो उन्हें टाइम्ड आउट किया जा सकता है अगर गेंदबाजी टीम अपील करे तो। वहीं MCC के नियम के अनुसार, बल्लेबाज को पहली गेंद खेलने के लिए 3 मिनट का समय मिलता है। तो इस तरह आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज काफी ज्यादा निराश हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में मैथ्यूज ने शाकिब से अपना बदला ले लिया।

एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला
बांग्लादेश की पारी में शाकिब अल हसन और किसी का नहीं बल्कि एंजेलो मैथ्यूज का ही शिकार हो गए, जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उनको ट्रोल भी किया। दरअसल, बांग्लादेश की पारी का 32वां ओवर श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर सेट शाकिब अल हसन स्ट्राइक पर थे। शाकिब उनकी गेंद पर चकमा खा गए और उनके बल्ले का लीडिंग एज लग गया।

गेंद हवा में पिच के पास ही खड़ी हो गई। ऐसे में चरिथ असलंका ने डाइव मारकर गजब का कैच लपक लिया। ऐसे में शाकिब 12 चौके और 2 छक्कों के चलते 82 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यूज ने उन्हें आउट कर हाथ की ओर देखते हुए टाइम का इशारा किया। उनका यह रिएक्शन बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...