18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलभारत से टकराने से एक और बर्बादी, जलील हुआ पाकिस्तान… UAE ने...

भारत से टकराने से एक और बर्बादी, जलील हुआ पाकिस्तान… UAE ने पीएसएल को दिखाया ठेंगा

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराने की पीसीबी की योजना धरी रह सकती है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसे मंजूर करने की संभावना कम ही है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने संकेत दिया है कि बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऐसे किसी भी अनुरोध को खारिज कर सकता है।

यूएई में पीएसएल कराने का है प्लान
पीसीबी पहले ही ऐलान कर चुका है कि पीएसएल यूएई में होगा। सूत्र ने इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। समझा जाता है कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर अमीरात क्रिकेट बोर्ड यह संकेत नहीं देना चाहता कि वह पीसीबी का मददगार है और पीएसएल की मेजबानी से ऐसा ही संकेत जाएगा।

सूत्र ने कहा, ‘अमीरात क्रिकेट बोर्ड के हाल ही के कुछ सालों में बीसीसीआई से मजबूत रिश्ते रहे हैं। इसने टी20 विश्व कप 2021 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के मैचों के अलावा आईपीएल की भी मेजबानी की है।’ दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मुख्यालय भी है जिसके अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं।

पाकिस्तान को बड़ा झटका
सूत्र ने कहा, ‘यूएई में काफी तादाद में दक्षिण एशियाई हैं जिन्हें क्रिकेट काफी पसंद है। इतने तनाव के बीच पीएसएल की मेजबानी करने से समरसता बिगड़ सकती है, सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है और दोनों समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव हो सकता है।’ पीसीबी ने सुबह ही कहा था कि पीएसएल के बाकी 8 मैच यूएई में होंगे जो रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे ।

पहलगाम हमले का लिया था बदला
पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...