16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलअपुन ही कप्तान है... रविंद्र जडेजा का साउथ अफ्रीकी शेरों को भीगी...

अपुन ही कप्तान है… रविंद्र जडेजा का साउथ अफ्रीकी शेरों को भीगी बिल्ली बनाने के बाद बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ईडन गार्डंस ट्रैक पर गजब कोहराम मचाया। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर की तुलना में जडेजा कहीं अधिक खतरनाक रहे और 29 रन देकर 5 विकेट झटके। वह क्रिकेट विश्व कप मैच में भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। भारत के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी ने नाबाद 29 रन बनाकर और 33 रन देकर 5 विकेट लेकर खेल पर प्रभाव छोड़ा, लेकिन वह बेजोड़ कोहली थे, जिन्हें रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार चुना गया। कोहली ने नाबाद 101 रन रन की पारी खेली।

रोहित शर्मा के अलावा अगर एकमात्र खिलाड़ी है, जो सबस प्रभावी साबित हो रहा है वह हैं रविंद्र जडेजा। उन्होंने टूर्नामेंट में 110 प्रभावशाली रन और 14 विकेट झटके हैं। वह बिल्कुल युवराज सिंह वाले रोल में हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए जडेजा ने कहा- पहले दिन से मैं एक कप्तान की तरह सोचता हूं लेकिन यह दूसरी बात है कि मैं वैसा नहीं हूं। एक ऑलराउंडर के रूप में, 30-35 रन बनाना और साझेदारी तोड़ने वाला बनना, यही मेरी भूमिका है।

उन्होंने आगे कहा- मैं हमेशा कोशिश करता हूं प्रभावशाली प्रदर्शन करूं। मैं फील्डिंग को कभी भी हल्के में नहीं लेता। मैं हमेशा तैयार रहता हूं कि अगर मुझे कैच मिल जाए तो मैं मैदान पर आराम न करूं। यह अलग बात है कि कई बार कैच छूट भी जाते हैं। उनके लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े विकेट और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम रन काफी मायने रखते हैं।

उन्होंने कहा- पिछले कुछ मैचों में मेरी लय अच्छी रही है और मुझे खुशी है कि मैं महत्वपूर्ण मैचों में टीम के लिए योगदान दे पा रहा हूं। मैं बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। मैं आने वाले मैचों में अपने खेल को लेकर अधिक आश्वस्त रहूंगा। उन्होंने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने उनके लिए काम आसान कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा- आप जिस भी ट्रैक पर खेलें अगर तेज गेंदबाजों को पहले कुछ विकेट मिल रहे हैं तो स्पिनर के लिए यह आसान हो जाता है, क्योंकि नए बल्लेबाज सीधे शॉट नहीं खेल सकते हैं। यही मौका होता है जब स्पिनर अपनी गेंदबाजी में विविधता लाता है और बदलाव करता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...