16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशुभमन गिल के आउट होते ही सारा के चेहरे पर छाई मायूसी!...

शुभमन गिल के आउट होते ही सारा के चेहरे पर छाई मायूसी! रिएक्शन हुआ वायरल

Published on

मुंबई

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 92 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि वह अपने 7वें वनडे शतक से सिर्फ 8 रन पीछे रह गए। शतक चूकने से शुभमन गिल काफी निराश थे। हालांकि सिर्फ शुभमन ही नहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंची सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी मायूस हो गईं।

शुभमन की बैटिंग देख सारा तेंदुलकर काफी खुश नजर आ रही थी, लेकिन उनके आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान जब सारा तेंदुलकर की तरफ कैमरा गया तो उनके रिएक्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

मैच में अपनी फिफ्टी पूरा करने के बाद शुभमन गिल ने तेजी से अपना गियर बदला। देखते ही देखते वह 90 रन के स्कोर पर पहुंच गए, लेकिन दिलशान मदुशंक के खिलाफ पारी के 30 ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। शुभमन गिल बेशक अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने जिस तरह की पारी खेली उसे देखकर सारा तेंदुलकर ने भी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका हौसला बढ़ाया।

मैच में भारत ने बनाए 357 रन
श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था। भारतीय टीम ने पारी में शुभमन (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) रनों की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी अपने शतक चूके लेकिन इसके बाद स्कोर 350 रन के पहुंच गया।

मदुशंका ने खोला पंजा
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दमदार गेंदबाजी की। मैच में उन्होंने सबसे अधिक पांच विकेट निकाले। हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 80 रन भी खर्च कर डाले।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...