10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलअश्विन टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में नंबर-1 के करीब, कप्तान रोहित शर्मा ने...

अश्विन टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में नंबर-1 के करीब, कप्तान रोहित शर्मा ने भी लगाई छलांग

Published on

दुबई

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विनऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सीरीज शुरू होने से पहले वह चौथे नंबर पर थे। घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह इससे पहले 20वें नंबर पर थे। जडेजा अपने हरफनमौला खेल के बूते इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे।

पहले मैच में अश्विन को 8 विकेट
अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 15 विकेट झटके थे जिसे भारत ने तीन दिन के अंदर 132 रन से जीता था। अश्विन ने दूसरी पारी में 37 रन देकर पांच विकेट जबकि पहली पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे। 36 साल का यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से 21 रेटिंग अंक पीछे है। पहले टेस्ट के बाद कमिंस को 9 रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है। जडेजा ने मैच के पहली पारी में 47 रन देकर पांच जबकि दूसरी पारी में 34 रन देकर दो विकेट लिये। भारत के अन्य गेंदबाजों में चोट कारण पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।

रोहित ने जड़ा था शतक
बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नागपुर में शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ और वह 10वें से आठवें पायदान पर पहुंच गये है।. कार दुर्घटना के कारण टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है । वह सातवें स्थान पर है। इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा ने दो बार सस्ते में आउट होने की कीमत चुकानी पड़ी।

वार्नर एक और 10 रन की पारी खेलने के बाद छह पायदान नीचे 20वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि ख्वाजा पहले टेस्ट में केवल एक और पांच रन बनाकर दो पायदान नीचे 10वें स्थान पर खिसक गये हैं। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी शीर्ष दो स्थान पर काबिज है जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने शुरुआती टेस्ट में 84 रन की पारी खेली जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...