6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल'डुप्लीकेट अश्विन' के आगे ही ढेर हुए AUS बल्लेबाज, स्मिथ को बार-बार...

‘डुप्लीकेट अश्विन’ के आगे ही ढेर हुए AUS बल्लेबाज, स्मिथ को बार-बार किया बोल्ड!

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम भारत के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज के लिए तैयारी में जुटी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें चार टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने होंगी, इसके लिए बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना कैंप लगाकर बैठी है. टीम इंडिया के स्पिनर्स का सामना करने के लिए कंगारू बल्लेबाज विशेष तैयारी कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं महेश पिथिया ने, जो हू-ब-हू रविचंद्रन अश्विन की तरह बॉलिंग करते हैं. और टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े हैं. महेश पिथिया ने बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाजों को बॉलिंग करवाई, इनमें से स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, नेट्स में महेश पिथिया ने स्टीव स्मिथ को काफी परेशान किया. कई बार स्टीव स्मिथ बोल्ड हुए तो कुछ बार वह स्टम्प होते दिखे. इतना ही नहीं कई बार वह महेश पिथिया को पढ़ने में असफल रहे और सही से शॉट भी नहीं खेल पाए.

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के कई लोकल स्पिनर्स को बतौर नेट बॉलर अपने साथ जोड़ा है, ऐसा इसलिए किया है ताकि वह भारतीय स्पिनर्स को खेलने के लिए तैयार हो सकें. महेश पिथिया को इसलिए लाया गया है, क्योंकि उनका एक्शन, बॉलिंग का तरीका पूरी तरह से रविचंद्रन अश्विन की तरह है.

इनके अलावा कंगारू टीम ने जम्मू-कश्मीर के बॉलर आबिद मुश्ताक को भी हायर किया है, जो लेफ्ट-आर्म स्पिन फेंकते हैं. बता दें कि भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी लेफ्ट आर्म स्पिन फेंकते हैं. यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हर तरह से स्पिनर्स को लेकर तैयार दिखना चाहती है. लेकिन भारतीय पिचों पर भारतीय स्पिनर्स का सामना करना इतना आसान भी नहीं है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...