10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल199 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया, जडेजा की जादुई बॉल पर स्मिथ बोल्ड, विराट...

199 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया, जडेजा की जादुई बॉल पर स्मिथ बोल्ड, विराट का रिएक्शन वायरल

Published on

चेन्नई

वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 199 रन पर ऑलआउट कर दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ, जब तीसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की बॉल पर विराट कोहली ने मिचेल मार्श का शानदार कैच लपका। मिचेल मार्श खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स के जाल में कंगारू बल्लेबाज फंसते चले गए। रविंद्र जडेजा ने तो ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़कर रख दी। अपने 10 ओवर के कोटा में सिर्फ 28 रन देते हुए जड्डू ने तीन बड़े विकेट चटकाए। आईपीएल के अपने होमग्राउंड पर खेल रहे जडेजा की गेंदों का ऑस्ट्रेलिया के पास कोई जवाब नहीं था। इस दौरान स्टीव स्मिथ (71 गेंद में 46 रन) को बोल्ड करने के लिए भारतीय ऑलराउंडर ने एक ऐसी बॉल फेंकी कि विराट कोहली भी हैरान रह गए।

लगातार दो ओवर में तीन विकेट
रविंद्र जडेजा की फिरकी का जादू 28वें ओवर से शुरू हुआ। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ऐसी जादुई गेंद फेंकी कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बिलकुल हैरान रह गए। जडेजा ने मिडिल और लेग स्टंप के आसपास पर लेंथ गेंद फेंकी और स्मिथ डिफेंस करने के चक्कर में गच्चा खा गए। बॉल ऑफ स्टंप से जा टकराई। आउट होने के बाद स्मिथ हैरान दिखे और जडेजा की बेहतरीन गेंद को देखकर कोहली भी हक्के-बक्के रह गए। स्मिथ को आउट करने के बाद जडेजा ने अपने अगले ओवर में दो और विकेट लिए, उन्होंने मार्नस लाबुशेन (41 गेंद में 27 रन) और एलेक्स कैरी (दो गेंद में 0 रन) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे स्कोर 29.4 ओवर में 5-119 हो गया। 28वें ओवर में जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ 64 गेंदों में 36 रन जोड़े।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...