6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलसीरीज से पहले ही बौखलाया ऑस्ट्रेलिया, भारत पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप!

सीरीज से पहले ही बौखलाया ऑस्ट्रेलिया, भारत पर लगाया ‘विश्वासघात’ का आरोप!

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज़ 9 फरवरी से हो रहा है और अभी से ही दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हिली ने कहा है कि भारत ने विश्वासघात किया है. इयान हिली ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं है कि सीरीज़ से पहले भारत में प्रैक्टिस के लिए वैसी पिचें दी जाएंगी, जो मैच के दौरान होंगी.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का यह बयान तब आया, जब उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में भारत दौरे को लेकर बयान दिया था. दरअसल, उस्मान ख्वाजा से पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कोई प्रैक्टिस मैच क्यों नहीं खेल रही है. जिसपर उस्मान ने कहा था कि इसका कोई फायदा नहीं है, क्योंकि मैच पिच और प्रैक्टिस पिच में काफी अंतर मिल रहा था, ऐसे में प्रैक्टिस का क्या फायदा.

इयान हिली ने इसी बयान का समर्थन किया और कहा कि हमने सिडनी में स्पिन ट्रैक तैयार किया है, ताकि भारत दौरे की तैयारी की जा सके. हमें विश्वास नहीं है कि जैसी प्रैक्टिस पिच हमने मांगी हैं, वो हमें वहां मिल पाएंगी. उन्होंने कहा कि वह इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं कि सीरीज और प्रैक्टिस पिच पर अलग प्रकार की पिच तैयार की जाएं. दो क्रिकेट देशों के बीच इस तरह का अविश्वास होना काफी चिंता का विषय है.

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार टेस्ट की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. यह चार मैच की होने वाली आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी. टीम इंडिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल होता है, यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया 2004-05 से अबतक कोई भी टेस्ट सीरीज़ हिन्दुस्तान में नहीं जीत पाया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज़
• पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
• दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
• तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
• चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...