8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलअंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 3 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया,...

अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 3 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में भारत के सामने होगी यह टीम

Published on

पोचेफस्ट्रूम (साउथ अफ्रीका)

महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 की फाइनलिस्ट टीमों का फैसला हो गया है। भारत की महिला टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर इंग्लैंड से थी। इस मैच को इंग्लैंड ने 3 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। अब भारत और इंग्लैंड के बीच पहले महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कब होगा फाइनल?
महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड का यह मैच पोचेफस्ट्रूम में ही खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होगी। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले यहीं हुए थे। पिछले साल पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था।

3 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम ने 99 रन बनाए। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर टीम की पारी सिमट गई। एलेक्स स्टोनहाउस ने टीम के लिए सबसे बड़ी 25 रनों की पारी खेली। कप्तान ग्रेस स्क्रीवेन्स ने 20 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैगी क्लार्क, इल्ला वायवार्ड और सिएना गिंगर ने 3-3 विकेट लिये। ऑस्ट्रेलिया की टीम 19वें ओवर में 96 रनों पर आउट हो गई।भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। पहले खेलते हुए कीवी महिला अंडर-19 की टीम 107 रन बना पाई। भारत ने मैच को 15वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्वेता सेहरावत ने 61 रन बनाए थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...