10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलसीरीज से पहले ही बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, टीम इंडिया पर लगाया आरोप

सीरीज से पहले ही बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, टीम इंडिया पर लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ 9 फरवरी से हो रहा है. नागपुर में दोनों ही टीमें पहला टेस्ट मैच खेलेंगी और इसके लिए हर कोई तैयार हो चुका है. सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कैंप में हलचल दिखने लगी है, पहले पूर्व खिलाड़ी पिच को लेकर बयान दे रहे थे और अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी भारत पर आरोप लगाने लगा है.

भारत में अक्सर पिचों पर काफी टर्न देखने को मिलती है, यही कारण है कि बाहर से आने वाली टीमों के लिए यहां पर जीत हासिल करना काफी मुश्किल होता है. इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को स्पिन का खौफ है. ये खौफ इसलिए भी दिख रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पिछले दो दशक से भारत में कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत पाया है.

अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत पर पिच को लेकर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. नागपुर टेस्ट में जिस पिच का इस्तेमाल हो रहा है, उसकी तस्वीरें सामने आने लगी हैं. दो दिन पहले तक पिच पर घास दिख रही थी, तब ऑस्ट्रेलिया शांत था लेकिन जैसे ही मैच से ठीक पहले पिच की घास हटी और रोलर घूमा तब ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हुई.

ऑस्ट्रेलिया के फॉक्स क्रिकेट ने आरोप लगाया है कि भारत ने पिच को पहले से ही सुखा दिया है, ताकि पहले दिन से ही टर्न देखने को मिले. फॉक्स ने इसे टीम इंडिया की साजिश करार दिया है और भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाया है.

बता दें कि सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ही नहीं बल्कि मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी पिच को लेकर माहौल बनाने में लगे हैं. इयान हिली ने बयान दिया था कि अगर भारत सीरीज में सही पिच मुहैया कराता है, तब ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है. लेकिन अगर पिच में गड़बड़ी होती है, तब सीरीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. इयान हिली के अलावा स्टीव स्मिथ और अन्य कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने भी ऐसा ही बयान दिया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...