9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने स्लिप में लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट, खुद को...

बाबर आजम ने स्लिप में लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट, खुद को भी नहीं हुआ भरोसा

Published on

पर्थ

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुपर-12 के पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार मिली थी। वहीं जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की तरफ बढ़ रहा था लेकिन बारिश ने उसे बचा लिया। यह मुकाबला पर्थ स्टेडियम पर खेला जा रहा है।

बाबर ने लिया कमाल का कैच
पाकिस्तान टीम की फील्डिंग पर लगातार सवाल खड़े होते हैं। टीम को उनके फील्डिरों ने कई बड़े मौकों पर निराश किया है। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में कप्तान बाबर आजम ने कमाल का कैच लिया। पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे के विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा क्रीज पर उतरे। शाबाद खान की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप के तरफ गई। वहां फील्डिंग कर रहे बाबर आजम से गेंद दूर थी। लेकिन बाबर ने छलांग लगाकर एक हार से गेंद को लपक लिया।

बिना रन के चार विकेट गिरे
जिम्बाब्वे ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। 95 के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने सिर्फ 3 विकेट खोए थे। लेकिन इसी स्कोर पर टीम ने 7वां विकेट खो दिया। 14वें ओवर में शाबाद खान ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिये। 15वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। इसमें खतरनाक सिकंदर रजा का विकेट भी शामिल था। हालांकि इन दोनों में से कोई भी गेंदबाज हैट्रिक विकेट नहीं ले पाया।

131 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान के सामने मुकाबला जीतने के लिए 131 रनों का लक्ष्य है। जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 130 बन बनाए। सीन विलियम्स के बल्ले से सबसे ज्यादा 31 रन निकले। सलामी बल्लेबाज मधेवेरे और इर्विन ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। निचले क्रम में ब्रैड इवान्स ने 19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 जबकि शादाब खान ने 3 विकेट लिये।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...