8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलसीधी गेंद को नहीं समझ पाए बाबर आजम, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं...

सीधी गेंद को नहीं समझ पाए बाबर आजम, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खुला खाता

Published on

हम्बनटोटा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान  के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। एशिया कप से पहले श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम  ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

खाता भी नहीं खोल पाए बाबर
पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज फखर जमान सिर्फ 2 रन बनाकर पहले ही ओवर में आउट हो गए। फजलहक फारूकी ने उनका शिकार किया। लेकिन पाकिस्तान को दूसरे ही ओवर में सबसे बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम खाता खोले बिना ही आउट हो गए। स्पिनर मुजीब उर रहमान ने बाबर को एलबीडब्ल्यू किया।

दो साल बाद हुए डक बाबर
बाबर आजम वनडे क्रिकेट में दो साल बाद डक हुए हैं। आखिरी बार जुलाई 2021 में इंग्लैंड दौरे पर बाबर खाता नहीं खोल पाए थे। वनडे करियर में यह चौथा मौका था जब बाबर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में बाबर डक हुए थे। आयरलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में भी बाबर खाता नहीं खोल पाए थे।

एशिया कप से पहले अच्छी खबर नहीं
बाबर आजम पिछले एक महीने से श्रीलंका में ही लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। उससे पहले यहीं टेस्ट सीरीज भी खेला था। इस दौरान 11 पारियों में वह सिर्फ दो बार ही 50 के आंकड़े को पार कर पाए है। लंका प्रीमियर लीग में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन एक शतक और एक फिफ्टी के अलावा कोई खास पारी नहीं रही।। लीग के आखिरी 4 मैचों में बाबर का स्कोर 6, 9, 11 और 24 रन था। अब इस मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए। अगले हफ्ते एशिया कप की शुरुआत हो रही है। बाबर के बल्ले से रन नहीं निकलना, पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...