18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलपाकिस्तान टीम से ड्रॉप हुए बाबर आजम, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे...

पाकिस्तान टीम से ड्रॉप हुए बाबर आजम, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच

Published on

नई दिल्ली:

फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर का बल्ला इस फॉर्मेट में लगातार शांत है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी फेल रहे थे। अब टेस्ट के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में बाबर को जगह नहीं मिली है। बाबर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को भी बाहर कर दिया गया है।

2023 बाबर का औसत 20 का
बाबर आजम का बल्ला 2023 से टेस्ट में पूरी तरह शांत है। वह पिछले 22 महीनों में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। जनवरी 2023 से अभी तक बाबर आजम 9 टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20.7 की औसत से 352 रन निकले हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 41 रनों की रही। इसमें चार टेस्ट तो पाकिस्तान ने अपने घर में ही खेले हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने इस फॉर्मेट में कप्तानी भी छोड़ दी थी।

एक मैच बाद ही शाहीन फिर बाहर
शाहीन अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्हें मौका मिला। अब उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और अनुभवी विकेटकीपर सरफराज खान भी दूसरे और तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं। डेंगू से जूझ रहे लेग स्पिनर अबरार अहमद भी बचे हुए दो मैच नहीं खेलेंगे।

इन खिलाड़ियों की जगह हसीबुल्लाह, मेहरान मुमताज, कामरान गुलाम, तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और ऑफ स्पिनर साजिद खान को शामिल किया गया है। नोमान अली और जाहिद महमूद पहले टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब उन्हें भी 16 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है।

दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) ), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, जाहिद महमूद।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...