8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलबाबर आजम की बादशाहत जल्द हो जाएगी खत्म, हाथ धोकर पीछे पड़े...

बाबर आजम की बादशाहत जल्द हो जाएगी खत्म, हाथ धोकर पीछे पड़े हैं शुभमन गिल

Published on

दुबई

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉपर बने बाबर आजम की बादशाहत खतरे में है। पाकिस्तान टीम के कप्तान से अब कुछ ही दूर पर हैं भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल। अगर वह ऑस्ट्रेलिया खिलाफ तीसरा वनडे खेले होते तो यकीन मानिए आज ही लिस्ट में वह नंबर वन हो गए होते, जबकि बाबर दूसरे होते। आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और बाबर के बीच मात्र 10 अंक का मांमूली अंतर है।

गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुरुआती दो मुकाबलों के दौरान कुल 178 रन बनाए। इस सीरीज के पहले मुकाबले में गिल ने मोहाली में 74 रनों की पारी खेली और फिर, इंदौर में अपने करियर का छठा वनडे शतक बनाकर रैंकिंग में बढ़त बनाई। गिल के अब कुल 847 रेटिंग अंक हैं और वह 5 अक्टूबर को विश्व कप की शुरुआत से पहले बाबर से सिर्फ 10 रेटिंग अंक पीछे हैं।

पाकिस्तान अपने विश्व कप के पहले मैच तक कोई आधिकारिक वनडे मैच नहीं खेलेगा और गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सीरीज के अंतिम मुकाबले से बाहर थे। इसका मतलब है कि बाबर इस साल के टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग के साथ प्रवेश करेंगे। बल्लेबाज रैंकिंग के शीर्ष पर बाबर और गिल के बीच विश्व कप के छह सप्ताह तक कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी। इन दोनों बल्लेबाजों में जो वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करेगा वो आने वाले दिनों में वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर अपना कब्जा जमाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने एशिया कप के दौरान दुनिया की नंबर वन टीम रही पाकिस्तान को पहले ही रैंकिंग में धोबी पछाड़ दे चुकी है। यह भारत के लिए पहला मौका है, जब वह टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन क्रिकेट टीम है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...