10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलबाबर पड़ेगा सब पर भारी, पाकिस्तानी कप्तान के तारीफ में ये क्या...

बाबर पड़ेगा सब पर भारी, पाकिस्तानी कप्तान के तारीफ में ये क्या बोल गए गौतम गंभीर

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए 2011 विश्व कप विजेता टीम के भारतीय सदस्य और ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि 2023 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।

गौतम गंभीर ने बाबर आजम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘बाबर के पास हर तरह की क्वालिटी है। इस विश्व कप में बाबर अपने प्रदर्शन से धमाल मचा सकते हैं। मैंने कई बल्लेबाजों को देखा है जिनके पास काफी समय होता है लेकिन बाबर के पास अलग तरह की क्वालिटी है।’

उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली, ‘रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन अपने आप में कमाल के खिलाड़ी हैं लेकिन बाबर के पास एक अलग तरह की क्वालिटी है जो इन सब पर भारी पड़ता है। इस बार विश्व कप में मेरी नजर बाबर आजम के खेल पर रहेगा।’

इसके अलावा गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज पर भी अपनी बात रखी। गंभीर का मानना है कि पहले वनडे मैच में बेशक ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन टीम इंडिया को संभल कर रहना होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम पलट कर जवाब देने के लिए जानी जाती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर गंभीर ने कहा, ‘भले ही टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम हार गई हो, लेकिन यह टीम काफी मजबूत है। विश्व कप की बात करें तो हमने साल 2011 में इसी टीम को क्वार्टर फाइनल में हराया था लेकिन, 2015 में हम ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे।’

गौतम गंभीर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया हमेशा से एक ऐसी टीम रही है जो विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में बड़ी बन जाती है। विश्व कप में हमें ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं देना होगा। विश्व चैंपियन बनना है तो ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...