7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलबजरंग पुनिया सेमीफाइनल में बुरी तरह हारे, ईरानी पहलवान के आगे सिर्फ...

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में बुरी तरह हारे, ईरानी पहलवान के आगे सिर्फ एक पॉइंट ही ले सके

Published on

नई दिल्ली

एशियन गेम्स 2023 भारत की मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद बजरंग पुनिया को रेसलिंग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। ईरान के रहमान अमौजदखलीली के आगे वह किसी बच्चे की तरह दिख रहे थे। ईरानी पहलवान ने पहले ही राउंड में 4 पॉइंट्स की बढ़त बनाई और फिर दूसरे राउंडर में बढ़त को 8-0 कर दिया। हालांकि, यहां एक पॉइंट बजरंग ने जरूर लिया, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। अब वह रेपेचेज में उतरेंगे और ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं।

रेसलिंग संगठन और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबा मोर्चा संभालने वाले बजरंग से अभी भी पदक की उम्मीद है। जब वह मैट पर उतरे तो माना जा रहा था कि वह इस मैच को जीतकर भारत को एक और गोल्ड दिलाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले राउंड में ही वह बुरी तरह पिछड़ते नजर आए। ईरानी पहलवान हमलावर था। वह फ्रंट फुट पर खेल रहा था, दूसरी ओर बजरंग थोड़े थके नजर आए। वह 0-4 से पिछड़ गए।

दूसरे राउंड में इस गैप को भरने की उम्मीद थी। लेकिन ईरानी पहलवान ने एक बार फिर 4 पॉइंट्स लेकर अपनी बढ़त 8-0 कर दी। यहां से वापसी करना बेहद मुश्किल था। बजरंग ने कोशिश की और एक पॉइंट लिया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था। आखिरकार ईरानी पहलवान 8-1 से जीतने में कामयाब रहा। वह फाइनल में पहुंच गया है तो बजरंग को रेपेचेज में जाने का मौका मिल गया है। अब उम्मीद है कि बजरंग यहां जीतकर ब्रॉन्ज मेडल भारत को दिलाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...