16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास को बदतमीजी करना पड़ा भारी, सरेआम मांगनी पड़ी...

बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास को बदतमीजी करना पड़ा भारी, सरेआम मांगनी पड़ी है माफी

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शुरुआत से ही बांग्लादेशी टीम विवादों में रही। टूर्नामेंट से ठीक पहले कप्तान शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बीच जुबानी जंग खूब सुर्खियों में रही थी। वहीं अब एक बार फिर से बांग्लादेश का विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास चर्चा में आ गए हैं। लिटन दास विश्व कप 2023 के लिए बांग्लादेशी टीम का हिस्सा हैं। टीम अब तक तीन मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे दो में हार और एक जीत मिली है।

वहीं लिटन दास मीडिया कर्मियों के साथ बदतमिजी को लेकर चर्चा में आ गए। इसके कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर माफी भी मांगनी पड़ी है। दरअसल यह पूरी घटना होटल लॉबी की है जहां कुछ रिपोर्ट्स खड़े थे जिसके साथ लिटन दास ने बुरा बर्ताव किया।

क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना होटल की है। होटल में बांग्लादेशी टीम जब पहुंची तो वहां पर मीडियाकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन लिटन उन्हें देखकर खुश नहीं थे। लिटन दास ने इसकी शिकायत सिक्यूरिटी गार्ड से कर दी। हालांकि मीडियाकर्मी जब तस्वीर ले रहे थे तो वह लिटन दास काफी दूर थे। इसी समय विवाद की शुरुआत हुई।

लिटन दास के खराब व्यवहार को लेकर बांग्लादेश के सीनियर जर्नलिस्ट आसिफ इकबाल ने उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने डेली क्रिकेट से बात करते हुए कहा, लिटन का व्यवहार बहुत ही खराब था। उन्होंने हमें अपमानित किया और हमारे लिए इसे स्वीकार करना संभव नहीं था। बांग्लादेश क्रिकेट जहां जाता है, वहां पत्रकार भी होंगे। आईसीसी ने हमें खिलाड़ियों से बात करने की अनुमति दी थी।’

उन्होंने कहा, ‘तस्कीन अहमद और महमूदुल्लाह ने हमसे बात की, लेकिन लिटन ने जिस तरह का व्यवहार किया वह अस्वीकार्य था। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पूछा कि मीडियाकर्मी क्या कर रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि वह रन नहीं बना रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारे साथ दुर्व्यवहार करेंगे।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...