15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल'बांग्लादेशी फैन की नहीं हुई प‍िटाई', अचानक हो गया था बेहोश, कानपुर...

‘बांग्लादेशी फैन की नहीं हुई प‍िटाई’, अचानक हो गया था बेहोश, कानपुर पुल‍िस का बयान

Published on

कानपुर,

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के एक प्रशंसक को ‘बीमार पड़ने’ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को पहले हाथापाई का मामला माना गया था क्योंकि इस फैन ने खुद के साथ धक्का-मुक्की होने का संकेत दिया था. लेकिन अब इस पूरे मामले में कानपुर पुल‍िस ने सफाई दी है.

यह प्रशंसक खुद को ‘सुपर फैन रॉबी’ बता रहा था. वह इस घटना के समय बाघ की पोशाक पहने हुए था और स्टैंड-C में बैठा था. उसने हालांकि बाद में अपने अस्पताल के बिस्तर से जारी एक बयान में कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा था और स्थानीय पुलिस ने उन्हें अपेक्षित मदद मिली.

उसने एक छोटी वीडियो क्लिप में कहा, ‘मैं बीमार पड़ गया और पुलिस मुझे अस्पताल ले आई. अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. मेरा नाम रॉबी है और मैं बांग्लादेश से आया हूं.’एसीपी (कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने कहा कि रॉबी को तत्काल चिकित्सा देखभाल मिली. उन्होंने जोर देकर कहा कि उस पर हमला नहीं किया गया था जैसा कि शुरुआती रिपोर्टों में आरोप लगाया गया था.

अधिकारी ने कहा, ‘भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों में से एक, जिसका नाम टाइगर है, अचानक बीमार पड़ गया. उसके बीमार पड़ते ही पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल टीम के पास भेज दिया. वह अब ठीक हैं.उन्होंने कहा, ‘हमले की कुछ खबरें थीं, लेकिन ये निराधार हैं, उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई.’ इससे पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबी घटनाओं का सटीक क्रम नहीं बता सका लेकिन वह दर्द से परेशानी में था.

अधिकारी ने कहा, ‘वह जब स्टैंड से बाहर आया तब दर्द से कराह रहा था. वह अचेत होने लगा था. उसे बैठने के लिए कुर्सी दी गई, लेकिन वह गिर गया.’ भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 27 सितंबर (शुक्रवार) से शुरू हुआ. ग्रीनपार्क स्टेडियम (कानपुर) में हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले फील्ड‍िंग करने का फैसला किया. पहले दिन बार‍िश और खराब रोशनी के कारण पूरा मैच नहीं हो पाया. बांग्लादेश की टीम का स्कोर 107/3 (35 ओवर) था, तभी मैच रुक गया.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...