6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलBCCI ने स्वीकारा PCB का न्योता, एशिया कप के लिए PAK जाएंगे...

BCCI ने स्वीकारा PCB का न्योता, एशिया कप के लिए PAK जाएंगे बोर्ड के अफसर

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है. इस बार एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने हैं. ऐसा दूसरी बार होगा जब एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है. इससे पहले साल 2008 का एशिया कप पाकिस्तान में खेला गया था. एशिया कप के 9 मुकाबले श्रीलंका, जबकि चार मैच पाकिस्तानी धरती पर होंगे.

अब एशिया कप 2023 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निवर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान का दौरा करने जा रहे हैं. बिन्नी और शुक्ला बीसीसीआई के प्रतिनिधि के तौर पर पड़ोसी मुल्क की यात्रा करेंगे. पीसीबी ने बीसीसीआई को एशिया कप के लिए न्योता भेजा था.

चार सितंबर को पाकिस्तान जाएंगे दोनों लोग
मामले की जानकारी रखने वाले एक शीर्ष सूत्र ने आजतक को बताया कि बीसीसीआई ने उनके (PCB) निमंत्रण पर पाकिस्तान जाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को नामित किया है. शुक्ला और बिन्नी 4 सितंबर को बाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे. चूंकि 5 और 6 अगस्त को लाहौर में एशिया कप के मुकाबले होने हैं, ऐसे में राजीव शुक्ला और रोजर बिन्नी इन दोनों ही मुकाबलों के दौरान मौजूद रह सकते हैं.

एशिया कप 2023 का शेड्यूल:
30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो

भारतीय टीम के पास सबसे ज्यादा टाइटल
एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार टाइटल अपने नाम किया है. भारत ने साल 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. श्रीलंका 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है. वहीं 2000 और 2012 में एशिया कप की ट्रॉफी का ताज पाकिस्तान के सर सजा था.

एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...