6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलविश्व चैंपियन बनने पर BCCI ने भारतीय अंडर 19 महिला टीम के...

विश्व चैंपियन बनने पर BCCI ने भारतीय अंडर 19 महिला टीम के लिए खोला खजाना, मिलेगी करोड़ों की रकम

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के पहले ही संस्करण में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। पुरस्कार की घोषणा के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, ‘अंडर19 विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, क्योंकि हमारी युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है। युवा खिलाड़ियों ने बिना डरे अपने साहस का परिचय दिया है।’

जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत में महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और विश्व कप जीत ने महिला क्रिकेट के कद को कई पायदान ऊपर बढ़ाया दिया है। मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’

शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार फील्डिंग के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज तीतस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली। उन्होंने दो-दो विकेट लिए। जबकि शेफाली, बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच और सहायक स्पिनरों पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया, लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला विश्व कप खिताब दिलाया।

शाह ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा, मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमारे साथ जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह बड़ी उपलब्धि निश्चित रूप से जश्न की मांग करती है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...