12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान का घमंड हुआ चकनाचूर, छिन...

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान का घमंड हुआ चकनाचूर, छिन गई बादशाहत!

Published on

ब्लोमफोन्टेन

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में भिड़ना है। उससे पहले टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ में वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। इससे कंगारू टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की जगह फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली। डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में 123 रन से बड़ी जीत दर्ज की। उसने पहला मैच तीन विकेट से जीता था। पाकिस्तान की टीम के साथ ही पूर्व क्रिकेटर लगातार टीम के नंबर 1 होने की बात कर रहे थे।

एक पॉइंट से पीछे हुआ पाकिस्तान
दूसरे वनडे में जीत से ऑस्ट्रेलिया के कुल 121 रेटिंग अंक हो गए हैं और उसने पाकिस्तान को एक रेटिंग अंक से पीछे छोड़ दिया है। भारत 114 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। पिछले साल उतार-चढ़ाव वाले अभियान के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया था। उसे 2022 में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था और जिंबाब्वे ने भी उसे एक मैच में हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को 3-0 के समान अंतर से पराजित किया।

अभी रैंकिंग में हो सकते हैं बदलाव
इसके बाद उसने मार्च 2023 में भारत को उसकी धरती पर हराया और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान अभी एशिया कप में खेल रहा है और ऐसे में समीकरण बदल भी सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को भी अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में रैंकिंग में लगातार बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...