13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबेस्ट क्रिकेटिंग माइंड... मारधाड़ के खेल में गेंद छोड़कर अश्विन ने पाकिस्तान...

बेस्ट क्रिकेटिंग माइंड… मारधाड़ के खेल में गेंद छोड़कर अश्विन ने पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका

Published on

मेलबर्न

टी20 क्रिकेट मारधाड़ का खेल है यानी जो जितना लंबा छक्का मारेगा, वह उतना अच्छा टी20 का खिलाड़ी। यहां पिच पर सेट होने वाले नहीं ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आने वाले बल्लेबाज चाहिए होते हैं। गेंद छोड़ने को पाप की तरह देखा जाता है। इन सब के बीच पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच की आखिरी गेंद पर भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जो किया, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

गेंद की लाइन से हट गए
टी20 क्रिकेट में जब आखिरी ओवर चल रहे होते हैं तो बल्लेबाज सिर्फ बड़ा शॉट खेलने को देखता है। वह यह नहीं देखता कि गेंद वाइड जा रही है या उसकी रडार से दूर है। गेंद को छोड़ना तो बड़ी बात हो जाती है। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। लेकिन आखिरी गेंद को अश्विन ने गेंद को छोड़ दिया। नवाज उन्हें शॉट खेलने के लिए रूम नहीं देना चाहते थे। लेकिन पाकिस्तान की सोच जहां खत्म होती है, अश्विन की वहां से शुरू। वह गेंद के लाइन से ही हट गए और वह सीधे विकेटकीपर के पास गई। अंपायर ने इसे वाइड करार दे दिया।

अश्विन ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद लीव की और टीम इंडिया को एक रन मिल गया। अब टीम इंडिया को एक गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था। एक बार अश्विन से चकमा खा चुके नवाज ने इस बार लेग स्टंप पर गेंद डाली। उन्हें पता था कि बाहर गेंद डालने का मतलब है, अश्विन उसे एक बार फिर छोड़ देंगे। इस गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेलकर अश्विन ने टीम इंडिया को जीत दिला दी।

कार्तिक ऐसे ही बने थे शिकार
दिनेश कार्तिक वैसी ही गेंद पर आउट हुए थे, जिसे अश्विन ने छोड़ा था। गेंदबाज को पता था कि बल्लेबाज रूम बनाकर शॉट खेलने की कोशिश करेगा। उसने गेंद को लेग स्टंप के काफी बाहर फेंकी और कार्तिक ने किया भी वैसा ही। गेंद उनके बल्ले की जगह शरीर पर लगी और विकेटकीपर के तरफ चली गई। कार्तिक क्रीज से बाहर थे और वह स्टंप हो गए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...