15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल'भारत माता की रक्षा और हम…', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस MLA विनेश...

‘भारत माता की रक्षा और हम…’, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस MLA विनेश फोगाट का इमोशनल पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी. इस आतंकी हमले का भारत ने सूद समेत बदला लिया है. भारतीय सेना ने 7 मई की आधी रात को पाकिस्तान और और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर एक साथ कई हमले किए. इन हमलों में कई आतंकवादी मारे गए हैं.

भारतीय सेना की इस कार्रवाई को पूरा देश सलाम करा रहा है.अब रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने इस पर इमोशनल रिएक्शन दिया है. विनेश ने X पर लिखा, ‘भारतीय सेना अपनी जान हथेली पर रखकर देश पर हुए आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारत माता की रक्षा और हम सबकी सुरक्षा और शांति के लिए इस लड़ाई में आपके जज्बे और शौर्य को नमन. भगवान से प्रार्थना है कि आपकी हर कदम पर रक्षा करें और आपको जल्दी ही विजय दिलाएं. जय हिंद, वंदे मातरम.’

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने वूमेन्स 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि विनेश फोगाट फाइनल मैच जीतकर इतिहास रचेंगी क्योंकि रेसलिंग में भारत अब तक कोई ओलंपिक गोल्ड नहीं जीत सका.

मगर फाइनल से पहले एक ऐसी खबर आई, ज‍िसने फैन्स को हैरान कर दिया था. विनेश को पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. फाइनल मुकाबले से पहले जब उनका वजन मापा गया, तो वो 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक निकला. कुश्ती को अलविदा कहने के बाद विनेश पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरीं.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...