11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलबड़ा भाई तूफान तो छोटा बवंडर, पाक पेसर नसीम शाह के छोटे...

बड़ा भाई तूफान तो छोटा बवंडर, पाक पेसर नसीम शाह के छोटे भाई से बचकर रहना ऑस्ट्रेलिया

Published on

बेनोनी

पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह जहां सीनियर स्तर के बल्लेबाजों के लिए दुस्वप्न बनते रहे हैं वहीं अब उनका भाई उबेद भी इसी नक्शेकदम पर चल रहे हैं। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम उनकी गेंदों से काफी सतर्क रहेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी जो अपने नौवें फाइनल में छठी ट्रॉफी उठाने की कोशिश में जुटी है।

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से 2006 में अंडर-19 विश्व कप में आमने सामने हुए थे। उस वक्त भारतीय टीम में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन उन्हें सरफराज अहमद की टीम से फाइनल में हार मिली थी। नसीम के छोटे भाई उबेद शाह इस चरण में विकेट चटकाने में तालिका में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना माफाका से पीछे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट झटकने के बाद तेज गेंदबाज उबेद ने मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने नई और पुरानी गेंद से मैच के हर चरण में प्रभावित किया और पाकिस्तानी टीम को महत्वपूर्ण मौकों पर वापसी कराने में मदद की। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह एक कैच छोड़ने की निराशा के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शिहाब जेम्स का अहम विकेट झटककर मैच की लय बदलने में सफल रहे जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने जीत दर्ज की।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है तथा उन्हें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है, लेकिन दोनों का नॉकआउट चरण तक सफर इतना आसान भी नहीं रहा। दोनों टीमों को विपरीत परिस्थितियों में खेलकर चुनौतीपूर्ण दौर से निपटना पड़ा जो सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान के लिए काफी सटीक बैठता है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों में शीर्ष स्तर के तेज गेंदबाज और फिरकी के गेंदबाज भी मौजूद हैं। दोनों के शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों ने शानदार फॉर्म दिखाई है, जिससे दोनों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...