21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारत-न्यूजीलैंड टेस्ट को तगड़ा झटका... चारों दिन झमाझम बारिश, जानिए मौसम का...

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट को तगड़ा झटका… चारों दिन झमाझम बारिश, जानिए मौसम का हाल

Published on

बेंगलुरु,

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मुकाबला बेंगलुरु में बुधवार (16 अक्टूबर) से होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरी तरह धुल गया. पहले दिन टॉस भी नहीं हुआ.पहला दिन धुलने के कारण अब दूसरे दिन टॉस होगा. साथ ही दूसरे दिन का खेल 15 मिनट पहले शुरू होगा. दूसरे दिन के खेल के लिए पहले और दूसरे सेशन में 15 मिनट और जोड़ेंगे. बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन यदि सबकुछ सही रहा तो 98 ओवर का खेल होगा.

मैच के बाकी 4 दिन भी बारिश की आशंका
मौसम विभाग की मानें तो दूसरे दिन भी मौसम खेल के लिहाज से अच्‍छा नहीं है. दूसरे दिन भी बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका है. दूसरे दिन 40 फीसदी का पूर्वानुमान है. यानी खेल के दूसरे दिन भी बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

बेंगलुरु टेस्‍ट के पांचों दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यदि ऐसा होता है तो मैच का नतीजा निकलना मुश्किल होगा. फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या टेस्ट मैच के बाकी चारों दिन बारिश की आशंका है? आइए जानते हैं इसी सवाल का जवाब…

गुरुवार को बेंगलुरु में मौसम का मिजाज
Accuweather.com के मुताबिक बेंगलुरु में गुरुवार (17 अक्टूबर) को बारिश की आशंका 40 प्रतिशत तक रहेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. हवाओं की गति 32 km/h तक रहेगी.

यदि Accuweather की मानें तो मैच के तीसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा बारिश होने की आशंका है. इस दिन 67 प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई गई है. जबकि मैच के चौथे दिन बारिश की आशंका 25 और आखिरी दिन 40 प्रतिशत रहेगी.

बेंगलुरु में 17 से 20 अक्टूबर तक बारिश का हाल
तारीख: बारिश की आशंका
17 अक्टूबर: 40%
18 अक्टूबर: 67%
19 अक्टूबर: 25%
20 अक्टूबर: 40%

टेस्ट सीरीज के लिए भारत-न्यूजीलैंड के स्क्वॉड:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.
ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...