16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलवादा खिलाफी और टीम इंडिया से विदाई, गांगुली की सलाह पर साहा...

वादा खिलाफी और टीम इंडिया से विदाई, गांगुली की सलाह पर साहा की घर वापसी

Published on

कोलकाता

अगले कुछ महीने में 40 साल के होने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋधिमान साहा ने अपने घरेलू राज्य बंगाल के लिए वापसी की है। एक पत्रकार के साथ हुए विवाद के सार्वजनिक होने के बाद साहा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी भी मुड़कर अतीत को नहीं देखा और वह वर्तमान पर ही ध्यान लगाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अपनी पत्नी रोमी के साथ बातचीत के बाद ही साहा अपने गृह राज्य लौटने पर सहमत हुए। साहा मंगलवार को ईडन गार्डंस में शुरू हुई बंगाल प्रो टी-20 लीग में रश्मि मेदिनीपुर विजार्ड्स के लिए ‘मार्की’ खिलाड़ी होंगे।

बंगाल छोड़कर त्रिपुरा के लिए खेलने लगे थे
त्रिपुरा से बंगाल लौटने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान साहा ने भावुक होकर कहा, ‘मैं अभी तक बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अधिकारियों से नहीं मिला हूं, लेकिन अभ्यास के दौरान ड्रेसिंग रूम में गया था और कुर्सियों के रंग बदल गए हैं। यह अलग दिख रहा है। मैंने कभी अतीत को नहीं देखा है। मैं हमेशा वर्तमान में जीता हूं। मैंने यहीं से अपना सफर शुरू किया था। अब जब मैं वापस आ गया हूं तो मैं बंगाल की टीम में मौका पाने की पूरी कोशिश करूंगा।’

वादाखिलाफी और टीम इंडिया से विदाई
साहा ने कहा, ‘लेकिन अभी मेरा ध्यान बंगाल प्रो टी-20 और टीम को नॉकआउट तक पहुंचाने पर है। मैं जहां भी खेला, हमेशा अपना शत प्रतिशत से अधिक दिया है।’ 2022 के शुरु में साहा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद शांत रहने वाले विकेटकीपर ने खुलासा किया था कि तब बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सूचित किया कि नहीं चुना जाएगा और कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें संन्यास लेने का सुझाव भी दिया था।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...