21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकप्तान रोहित शर्मा ने माफी मांगी... बताया कहां हुई गलती, इसकी सजा...

कप्तान रोहित शर्मा ने माफी मांगी… बताया कहां हुई गलती, इसकी सजा भुगत रही टीम

Published on

बेंगलुरु,

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेल रही है. भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 92 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार अपने घर में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई.

मैच में रोहित शर्मा ने एक ऐसी बड़ी गलती की थी, जिसकी सजा टीम को भुगतनी पड़ी है. कप्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इस गलती को लेकर फैन्स से माफी भी मांगी है. रोहित ने यह भी बताया है कि उनसे कहां गलती हुई है.

रोहित शर्मा ने कहा कि उनसे पिच को पढ़ने में बड़ी गलती हो गई है. वो पिच को सही से पढ़ नहीं सके. यही कारण है कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रोहित ने यह भी बताया कि उन्हें लगा था कि पिच पर पहला ही सेशन क्रिटिकल होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ.

पिच को पढ़ने में कप्तान से हुई बड़ी गलती
रोहित ने कहा, ‘हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी. हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा. इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह (पिच) अपना रुख बदलेगी. जब भी हम भारत में खेलते हैं, तो पहला सेशन हमेशा ही क्रिटिकल होता है. इसके बाद विकेट (पिच) जमने लगता है और यहां स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है.’

जैसा कि मैंने कहा यहां (पिच) पर ज्यादा घास नहीं थी, इसी कारण हमने सोचा कि कुलदीप (स्पिनर कुलदीप यादव) को मैच में शामिल करना चाहिए. इसका यह भी कारण है कि कुलदीप ने सपाट पिचों पर गेंदबाजी भी की है और वह विकेट भी ले रहा है.’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...