6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहवा में उड़ते हुए कैच, डायरेक्ट थ्रो से रनआउट.. फील्डिंग ने भारत...

हवा में उड़ते हुए कैच, डायरेक्ट थ्रो से रनआउट.. फील्डिंग ने भारत को बनाया महिला अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

Published on

पॉचेफस्ट्रूम

भारतीय महिला टीम ने पहली बार खेले जा रहे अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। भारत ने जीत के लिए मिले 69 रन के लक्ष्य को 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा की टीम के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फील्डिंग जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

अर्चना ने लिया एक हाथ से कैच
भारत के लिए अर्चना देवी ने एक हाथ से जबरदस्त कैच लिया। 12वें ओवर की पहली गेंद को इंग्लैंड की रयाना मैक्डोनाल्ड ने कवर की तरफ खेला। गेंद अर्चना से काफी दूर थी लेकिन उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से गेंद लपक लिया। रयाना ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन बनाए।

इससे पहले गोंगाडी तृषा ने भी बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच लपका था। यह कैच इंग्लैंड की कप्तान ग्रैस स्क्रिवेंस का था। उन्होंने अर्चना देवी को गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला। वहां फील्डिंग कर रहे तृषा ने भागते हुए आगे कूदकर गेंद को लपका। ग्रेस स्क्रिवेंस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

सौम्या ने मारा डायरेक्ट थ्रो
वहीं सौम्या तिवारी ने डायरेक्ट थ्रो मारकर टीम इंडिया को सफलता दिलाई। जोसी ग्रोव्स ने ऑफ साइड में शॉट खेलकर रन चुनाने की कोशिश की। लेकिन सौम्या ने फुर्ती दिखाई और डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके अलावा भी फील्डिर्स ने डाइव मारकर बाउंड्री रोकी और इंग्लैंड को सिर्फ 68 रनों पर रोक दिया।

पहली बार महिला टीम को ग्लोबल टाइटल
यह किसी भी भारतीय महिला टीम का पहला वैश्विक खिताब है। सीनियर टीम सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गयी थी। 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया के हार की बड़ी वजह खराब फील्डिंग थी। लेकिन इस बार युवा टीम की फील्डर्स ने इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...