16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलचेन्नई को एक ट्रॉफी बेंगलुरु को दे देनी चाहिए... अंबाती रायुडू ने...

चेन्नई को एक ट्रॉफी बेंगलुरु को दे देनी चाहिए… अंबाती रायुडू ने मारा तंज तो तिलमिला गया RCB पूर्व स्टार

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने 27 रनों से जीत हासिल कर ली। जीत के बाद स्टेडियम में जश्न का माहौल था, खिलाड़ी भी जश्न में डूबे हुए थे. यहां तक कि माही (MS Dhoni) को भी काफी देर इंतजार के बाद बिना हाथ मिलाए वापस जाना पड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने आरसीबी के जश्न को ट्रोल किया कहा कि सीएसके को उन्हें अपनी एक ट्रॉफी दे देनी चाहिए।

अंबाती रायुडू ने आरसीबी को किया ट्रोल तो वरुण एरोन ने दिया जवाब
अंबाती रायुडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘आरसीबी तो IPL जीत ही चुकी है। कल रात जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया। वह तो चैंपियन बनने जा रहे हैं और बेंगलुरु की सड़कें आरसीबी फैंस से भर चुकी हैं।’ रायुडू के पूर्व साथी वरुण एरोन ने उनकी टांग खींचते हुए कहा, ‘पूरा सीएसके। हार को अभी तक पचा नहीं पाए।’

लेकिन रायुडू आरसीबी के जश्न के बारे में बात करते रहे।उन्होंने कहा, ‘सीएसके को अपनी एक ट्रॉफी आरसीबी को दे देनी चाहिए और वो उसे पूरे बेंगलुरु में घुमा सकते हैं।’ एरोन ने जवाब दिया, ‘वह बस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि आरसीबी ने सीएसके को हराकर बाहर कर दिया।’ बता दें कि वरुण एरोन आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं जबकि अंबाती रायुडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए।

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुई ये 4 टीमें
प्लेऑफ के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने क्वालीफाई किया है। प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को केकेआर और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा जबकि 22 मई को एलिमिनेटर राजस्थान और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...