15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल8वें नंबर पर आकर उड़ाया दनदनाता छक्का, गदगद हो गईं स्टेडियम में...

8वें नंबर पर आकर उड़ाया दनदनाता छक्का, गदगद हो गईं स्टेडियम में बैठी बूढ़ी दादी

Published on

चेन्नई:

भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट को यादगार बना दिया। बांग्लादेश के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन लोकल ब्वॉय अश्विन गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी से महफिल लूट गए। अश्विन ने उन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिनके खिलाफ रोहित-विराट सरीखे दिग्गजों ने घुटने टेक दिए थे। विपरित हालातों में 15वां टेस्ट अर्धशतक जमाने के लिए इस सीनियर खिलाड़ी ने 54 गेंद खेली। इस दौरान शकिब-अल-हसन पर एक ऐसा छक्का लगाया कि स्टेडियम में मौजूद ‘बूढ़ी दादी’ भी खड़े होकर तालियां बजाने लगीं।

अश्विन-जडेजा का काउंटर अटैक
दरअसल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब थी। कप्तान रोहित शर्मा (6), विराट कोहली (6) और शुभमन गिल (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक वक्त स्कोर 34/3 हो चुका था। यहां से यशस्वी जायसवाल (56) और ऋषभ पंत (39) के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। टीम जब संभलती दिख रही थी तो 144 रन पर लगातार दो विकेट गिर गए। केएल राहुल (16) के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों दिग्गज ऑलराउडंर्स ने सिंगल-डबल लेकर पहले दबाव हटाया और फिर क्रीज पर सेट होने के बाद खुलकर शॉट्स खेले।

स्लॉग स्विप पर दनदनाता छक्का
इस साझेदारी को तोड़ने के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमल हसन शंटो ने शकिब-अल-हसन को पहली बार 53वें ओवर में अटैक पर लगाया। जडेजा ने पहली ही गेंद पर चौका मारा और अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अश्विन को दे दी। शकिब ने तीसरी गेंद सीधी और फुल फेंकी, मौके का इंतजार कर रहे अश्विन ने स्लॉग स्विप पर मिड विकेट के ऊपर से दर्शनीय छक्का उड़ाया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद एक बुजुर्ग महिला भी खुद को खड़े होकर ताली बजाने से नहीं रोक पाईं। इस ओवर में 11 रन खाने के बाद अपने अगले ओवर में भी शकिब महंगे ही साबित हुए, जहां उन्होंने 10 रन लुटाए।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...