10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलपहलवानों के धरने पर कांग्रेस ने मांगा पीएम मोदी से जवाब, खिलाड़‍ी...

पहलवानों के धरने पर कांग्रेस ने मांगा पीएम मोदी से जवाब, खिलाड़‍ी बोले- दूर रहो

Published on

नई दिल्‍ली

जंतर-मंतर के अखाड़े में राजनीतिक रोटियां सेंकने की फिराक में लगी कांग्रेस को पहलवानों ने ‘दुत्‍कार’ दिया है। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि खिलाड़‍ियों की लड़ाई कुश्‍ती संघ और एक व्‍यक्ति के खिलाफ है। कांग्रेस अपने निजी फायदे के लिए खिलाड़‍ियों के आंदोलन पर ओछी राजनीति नहीं करे। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़‍ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्‍व पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने दो टूक कहा है कि उनकी पीएम या बीजेपी के अन्‍य किसी नेता से कोई नाराजगी नहीं है। खिलाड़‍ियों के ये बयान मामले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिक्रिया के बाद आए। इस मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से चुप्‍पी तोड़ने की अपील की थी। वहीं, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यौन उत्‍पीड़न के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने को बेहद शर्मनाक बताया था। भारतीय कुश्‍ती महासंघ (WFI) के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगे हैं। लगातार दो दिन से इसे लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है।

ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई जाने-माने भारतीय पहलवान पिछले दो दिनों से जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उन्होंने बृजभूषण पर यौन शोषण और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस बीच मामले ने राजनीतिक रंग लेना भी शुरू कर दिया।

कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बीजेपी पर बोला था हमला
कांग्रेस के तमाम आला नेताओं ने इसके बहाने केंद्र सरकार को निशाने पर लेने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं।’ कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा, ‘कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य… और अब यह नया मामला। बेटियों पर अत्याचार करने वाले भाजपा नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है।’ उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाने की चेतावनी थी? प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।’ केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘हरियाणा के मंत्री से लेकर डब्ल्यूएआई के अध्यक्ष तक सभी पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन न इस्तीफे हुए, न कार्रवाई। देश की महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के मसले पर इनकी पार्टी और सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी हैं। ये बेहद शर्मनाक है।’

मामले पर आई ख‍िलाड़‍ियों की प्रत‍िक्र‍िया, कांग्रेस को लताड़ा
मामले पर राजनीति गरमाती देख खिलाड़‍ी चौंकन्‍ने हो गए। उन्‍होंने अपनी स्थिति को साफ किया। बबिता फोगाट ने ट्वीट करके कहा- खिलाड़ियों की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दीदी स्‍मृति ईरानी और बीजेपी से नहीं है। खिलाड़ियों की लड़ाई फेडरेशन और एक व्यक्ति के खिलाफ है। मैं कांग्रेस पार्टी को यह कहना चाहती हूं कि वह अपने फायदे के लिए खिलाड़ियों के आंदोलन पर ओछी राजनीति करना बंद करे।’ बजरंग पुनिया ने सभी राजनीतिक दलों को हिदायत दी। उन्‍होंने कहा- हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है। हम सभी खिलाड़ी फेडरेशन और उसके अध्यक्ष के खिलाफ लड़ रहे हैं। कोई भी राजनीतिक दल हमारे इस आंदोलन पर राजनीति न करे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...