7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ में विवाद, भारतीय महिला टीम के मुकाबले में मौजूद रहा पुरुष...

कॉमनवेल्थ में विवाद, भारतीय महिला टीम के मुकाबले में मौजूद रहा पुरुष कोच

Published on

बर्मिंघम,

भारतीय टेबल टेनिस टीम में फिर से नया विवाद पैदा हो गया है और इस बार यह मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स के बीच में सामने आया है. महिला टीम स्पर्धा में भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में खिताब जीता था, लेकिन इस बार भारत को क्वार्टर फाइनल में मलेशिया ने उलटफेर का शिकार बनाया. दोनों टीमों में इतना अंतर था मलेशिया के कुछ खिलाड़ी तो विश्व रैंकिंग में भी शामिल नहीं हैं.

भारतीय टीम की नामित महिला कोच अनिंदिता चक्रवर्ती मलेशिया के खिलाफ नॉकआउट चरण के इस मैच के दौरान अनुपस्थित रहीं, जिससे कई सवाल उठने लगे हैं. उनकी बजाय पुरुष टीम के कोच एस. रमन कोर्ट के पास में बैठे हुए थे. एस. रमन पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान के निजी कोच हैं.

भारतीय टेबल टेनिस संघ का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति के एक सदस्य एसडी मुदगिल ने कहा, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था. महिलाओं के मैच के दौरान महिला कोच को ही उपस्थित होना चाहिए था. मैं इस मामले में टीम के साथ बात करूंगा. मुदगिल को टीम मैनेजर के रूप में भारतीय टीम के साथ बर्मिंघम में होना चाहिए था, लेकिन खेल मनोचिकित्सक गायत्री वर्ताक को टीम से जोड़ने के लिए वह भारत में ही रुके रहे.’

मलेशिया के खिलाफ जब क्वार्टर फाइनल मुकाबला जब बेहद कड़ा हो गया था तब रमन को रीत ऋष्य को कोचिंग देते हुए देखा गया. इस अप्रत्याशित हार के बाद मनिका बत्रा की अगुवाई वाली टीम यहां तक कि मीडिया से बात करने के लिए भी नहीं रुकी जो कि इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं में मानक प्रोटोकॉल होता है.

एस. रमन ने मुकाबले के बाद कहा, ‘यह बेहद करीबी मुकाबला था. हमारे लिए कॉम्बिनेशन पूरी तरह से भिन्न था. एक रक्षात्मक खिलाड़ी, एक बाएं हाथ का खिलाड़ी और दाएं हाथ का खिलाड़ी का यह संयोजन हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था. लड़कियों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन आज का दिन हमारा नहीं था.’

टोक्यो ओलंपिक में भी हुआ था विवाद
टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान भी टेबल टेनिस विवाद हुआ था, जहां मनिका बत्रा सुर्खियों में रही थीं. मनिका के निजी कोच सन्मय परांजपे को उनके मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी. इसके विरोध में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया था. उस ओलंपिक में एकल मुकाबलों में मनिका बिना कोच के बिना मुकाबलों में उतरी थीं. हालांकि जब शरत कमल और मनिका मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलने उतरे थे, तो सौम्यदीप रॉय कोच कॉर्नर में दिखे थे.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...