19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलजुनैद खान के सामने CSK के कप्तान ने टेके घुटने, डेब्यूटांट ने...

जुनैद खान के सामने CSK के कप्तान ने टेके घुटने, डेब्यूटांट ने गायकवाड़ को यूं फंसाया

Published on

लखनऊ

1 अक्टूबर से ईरानी कप 2024 का आयोजन इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच रोमांचक मुकाबला हो रहा है। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 24 साल के मुंबई के तेज तर्रार गेंदबाज जुनैद खान ने अपने जाल में फंसा लिया और उन्हें सिर्फ 9 रन पर आउट कर दिया।

जुनैद खान ने गायकवाड़ को भेजा पविलियन
रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी का 11वां ओवर मुंबई की तरफ से डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज जुनैद खान डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ स्ट्राइक पर थे। जुनैद ने गायकवाड़ को अंदर आती हुई गेंद गुड लेंथ पर डाली। रुतुराज गेंद को डिफेंड करना चाहते थे। लेकिन बॉल उनके बैट से एज लेते हुए स्लिप्स में गई। जहां पृथ्वी शॉ ने कैच पकड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बता दें कि जुनैद खान का यह मेडिन फर्स्ट क्लास विकेट था।

कुछ ऐसा चल रहा मैच का हाल
फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार तीसरा शतक जड़कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिससे रेस्ट ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को ईरानी कप में मुंबई के 537 रन के विशाल स्कोर के जवाब में स्टंप तक चार विकेट पर 286 रन बना लिये। मैच के तीसरे दिन ईश्वरन ने 212 गेंद में नाबाद 151 रन बना लिये हैं जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है।

ईश्वरन के ईरानी कप में दूसरे शतक की बदौलत चार विकेट पर 289 बना चुकी रेस्ट ऑफ इंडिया अभी 248 रन से पिछड़ रही है। बंगाल के 29 साल के क्रिकेटर ने मोहित अवस्थी की गेंद पर चौका जड़कर 117 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

इस सीजन में लगातार अभिमन्यु का तीसरा फर्स्ट क्लास शतक
यह ईश्वरन का इस सत्र में लगातार तीसरा प्रथम श्रेणी शतक है और यह ऐसे समय पर आया जब उनकी टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी क्योंकि टीम के कप्तान गायकवाड़ (09) सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे। वहीं सुदर्शन अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और 79 गेंद में नौ चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गये। देवदत्त पडीक्कल (16 रन) भी उपयोगी योगदान नहीं कर सके और मोहित अवस्थी की गेंद पर आउट हुए।

ईशान किशन भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का शानदार मौका चूक गये। उन्होंने 60 गेंद में 38 रन बनाये और अवस्थी का शिकार हुए जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 228 रन हो गया। ध्रुव जुरेल स्टंप तक 41 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे थे।

536 रन पर ऑल आउट हुई मुंबई
सुबह मुंबई की टीम बीती रात के नौ विकेट पर 536 रन के स्कोर में केवल एक रन जोड़कर आउट हो गई। दोहरा शतक जड़ने वाले सरफराज खान 222 रन बनाकर नाबाद रहे। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 ओवर में 110 रन देकर पांच विकेट झटके।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...