9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलभारत को हराओ... पाक एक्ट्रेस को चाहिए बाबर सेना की हार का...

भारत को हराओ… पाक एक्ट्रेस को चाहिए बाबर सेना की हार का बदला, बांग्लादेश को दिया ऑफर

Published on

नई दिल्ली

भारत ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के मुकाबले में पिछले शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हरा दिया। हराया क्या था बुरी तरह लताड़ दिया था। रोहित शर्मा की टीम ने 7 विकेट से रौंदते हुए बता दिया कि पाकिस्तान अब भी उसके जोड़ में कहीं नहीं है। यह हार पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ही नहीं, नेता से लेकर अभिनेता तक पचा नहीं पा रहे हैं। अब पाकिस्तानी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस को ही ले लीजिए। उसने आज पुणे में होने वाले मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस को इस बात की भी उम्मीद है कि पाकिस्तान इसी टूर्नामेंट में भारत से बदला भी लेगा।

यह अलग बात है कि पाकिस्तान को अब फिर से भारत से भिड़ने के लिए कम से कम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाइ करना तो जरूरी ही होगा। इसके बाद क्या सेनेरियो बनता है यह देखने वाली बात होगी। बहरहाल, फिलहाल भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश से है और इस मैच में वह बांग्लादेश की जीत चाहती है, जिससे पाकिस्तान की हार का गम थोड़ा कम हो सके। पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस का नाम सहर शिनवारी है।

सहर ने एक्स डॉट कॉम पर पोस्ट किया- इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेगा। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूंगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई मामलों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

जहां तक पाकिस्तान के ऑन-फील्ड असाइनमेंट का सवाल है, बाबर आजम की टीम को अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है, एक ऐसी टीम जिसने अपने पहले तीन मैचों में से केवल एक ही जीता है। जहां पाकिस्तान जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...