10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलविश्व चैम्पियन को हराकर तेजस्विन शंकर ने अमेरिका में लहराया भारत का...

विश्व चैम्पियन को हराकर तेजस्विन शंकर ने अमेरिका में लहराया भारत का परचम, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Published on

बोस्टन

भारतीय ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर ने पूर्व विश्व चैम्पियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता डोनाल्ड थॉमस की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए न्यू बैलेंस इंडोर ग्रां प्री में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में जन्में 24 साल के तेजस्विन ने 2.26 मीटर की कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 2007 विश्व चैम्पियनशिप और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता बहामा के थॉमस (38 साल) 2.23 मीटर की कूद लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के कांस्य पदक विजेता शंकर ने पहले चार प्रयासों में 2.14, 2.19, 2.23 और 2.26 मीटर की कूद लगाई। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ आउटडोर कूद 2.29 मीटर की है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जबकि इंडोर मीटर में उनकी सर्वश्रेष्ठ कूद 2.28 मीटर की है।

अमेरिका के डेरिल सुलिवान ने सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ 2.19 मीटर की कूद से चार खिलाड़ियों में तीसरा स्थान हासिल किया। शंकर ने अपने स्वर्ण पदक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘नए साल की शानदार शुरूआत। सत्र की शुरूआती प्रतियोगिता में शीर्ष एथलीट के साथ प्रतिस्पर्धा करने से उत्साहित हूं।’

हाई कोर्ट के आदेश पर कॉमवेल्थ गेम्स में हुए थे शामिल
बता दें कि तेजस्विन शंकर शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के सदस्य नहीं थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश के बाद तेजस्विन शंकर को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जगह मिल गई। हालांकि वह ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले पाए थे।हालांकि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ऊंची कूद की प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के शामिश केर ने गोल्ड ने जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...