12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलआज जीतकर भी बाहर हो सकती है दिल्ली, हारने पर लखनऊ का...

आज जीतकर भी बाहर हो सकती है दिल्ली, हारने पर लखनऊ का क्या होगा, समझें पूरा गणित

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2024 में 63 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ सात लीग मैच बचे हैं, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स एकमात्र टीम है जो प्लेऑफ में क्वॉलिफाई कर सकी है जबकि बाकी के बचे तीन स्थान पर कब्जा जमाने के लिए पांच टीमें होड़ में हैं। इन पांच में शामिल दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आज जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, तो दोनों टीमें ही जीत के साथ इस रेस में आगे निकलने की कोशिश करेंगी।

बेंगलुरु में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद दिल्ली के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बहुत कमजोर हो गई है और अपने अंतिम लीग मैच में यदि उन्हें लखनऊ से हार मिलती है तो इस सीजन उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर लखनऊ हार मिलने के बावजूद प्लेऑफ की डोर को थामे रहेगी। हालांकि उसकी पूरी कोशिश जीत के साथ लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह पक्की करने की होगी।

दिल्ली और लखनऊ के लिए प्लेऑफ का हिसाब-किताब
लखनऊ के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। उसे अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि हैदराबाद से मिली लगभग 11 ओवर के अंतर की हार ने उसे मुश्किल में डाल दिया है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के पास 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका भी नेट रन रेट बेहद खराब है। संभव है कि वह जीतकर भी प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई नहीं कर पाए।

फील्डिंग में करना होगा बेहतर
एक मैच का निलंबन झेलने के बाद कप्तान ऋषभ पंत की टीम में वापसी होगी। टीम को सुपर जायंट्स के खिलाफ फील्डिंग सुधारनी होगी क्योंकि टीम ने आरसीबी के खिलाफ कई कैच टपकाए। गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया जबकि उसके बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में चार ओवर्स के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए जिससे टीम मौजूदा आईपीएल में 140 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली ने हालांकि मौजूदा सीजन में चार बार 200 से अधिक रन बनाए हैं और टीम को यह प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी जिससे कि प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रख सके।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...