21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकोई गलती नहीं फिर भी OUT हो गए रोहित शर्मा, गिल्ली गिरी...

कोई गलती नहीं फिर भी OUT हो गए रोहित शर्मा, गिल्ली गिरी तो सिर पर हाथ रख देखते रह गए

Published on

बेंगलुरु:

पहली पारी में सिर्फ दो रन पर आउट होने वाले रोहित शर्मा दूसरी पारी में बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, जैसे एक टीम को अपने कप्तान से उम्मीद होती है। तीसरे दिन के आखिरी सेशन में रोहित शर्मा खतरनाक नजर आ रहे थे। 21वें ओवर में तो उन्होंने मैट हेनरी को रिमांड में लेते हुए लगातार चौका, छक्का और फिर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फिर अगले ही ओवर में बदकिस्मती से क्लीन बोल्ड हो गए।

घूमती-उछलती गेंद स्टंप में घुस गई
दरअसल, स्पिनर एजाज पटेल की पांचवीं गेंद को फ्रंटफुट पर डिफेंस करने के बाद उछलती हुई गेंद उनके स्टंप पर जा लगी। रोहित शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हो गया। अपनी किस्मत पर अफसोस जताते हुए वह सिर पर हाथ रखकर क्रीज पर खड़े हो गए। हिटमैन ने 63 गेंद में 52 रन बनाए। इस तरह भारत को 95 रन पर दूसरा और सबसे बड़ा झटका लगा। गेंद को वापस स्टंप की ओर लुढ़कते देखते हुए रोहित चपलता से उसे किक भी मार सकते थे।

पहली पारी में बनाए थे सिर्फ दो रन
पहली पारी में 16 गेंद में दो रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में आठ चौके और एक छक्का मारा। चाय के ठीक बाद, भारत ने यशस्वी जयसवाल को खो दिया, जिन्होंने रोहित के साथ 72 रन की मजबूत साझेदारी की थी। रोहित की 59 गेंदों में अर्धशतकीय पारी भारत के लिए उम्मीद की किरण थी। सरफराज खान के नंबर तीन पर आने से विराट कोहली अपनी पुरानी पोजिशन चौथे नंबर पर आ गए। भारत की पारी को फिर से बनाने और मैच बचाने का दारोमदार अब कोहली के कंधों पर होगा।

न्यूजीलैंड ने ली 356 रन की लीड
इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 134 जबकि टिम साउदी ने 65 रन का योगदान दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 132 गेंद में 137 रन की आक्रामक साझेदारी से मैच पर टीम का दबदबा बनाया। भारत के लिए रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत की पहली पारी गुरुवार को महज 46 रन पर सिमट गई थी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...