17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलशतक लगाने पर भी मिली हार, माकंड का जीता दिल, फिर ऋषभ...

शतक लगाने पर भी मिली हार, माकंड का जीता दिल, फिर ऋषभ पंत सहित पूरी टीम पर इतना बड़ा एक्शन क्यों?

Published on

लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहा। उन्होंने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की तो दिग्वेश राठी के जितेश शर्मा के खिलाफ किए गए माकंड रन आउट की अपील को वापस लेकर फैंस का दिल भी जीता, इसके बावजूद वह सजा से नहीं बच सके। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगा है।

इस सीजन में पंत का तीसरा ओवर-रेट अपराध था, पहला और दूसरा अपराध 5 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुआ था। पंत पर तब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर 12 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल के बयान में कहा गया है- चूंकि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसमें कहा गया है- इम्पैक्ट खिलाड़ी सहित प्लेइंग 11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है। पंत ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, लेकिन 61 गेंदों पर उनकी नाबाद 118 रन की पारी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाई। आरसीबी के सामने एलएसजी अपना अंतिम लीग मैच भी हार गई। आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एलएसजी ने शानदार शुरुआत की।

पंत ने आखिरी लीग मैच में उन्होंने अपना आक्रामक रूख दिखाया। आरसीबी के गेंदबाजों को पंत ने आड़े हाथ लिया और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले। चौके-छक्के की बारिश के बीच आरसीबी के गेंदबाजों को पंत को रोकना मुश्किल हो गया था। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि पंत की टीम 250 प्लस का स्कोर पार कर जाएगी। लेकिन, मिशेल मार्श के आउट होने के बाद आरसीबी ने वापसी की। मिशेल मार्श ने 37 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। एलएसजी ने 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए। 228 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी।

पावरप्ले में टीम का स्कोर 50 के पार था। हालांकि, इसके बाद, एलएसजी के गेंदबाजों ने वापसी की और आरसीबी को कुछ झटके दिए। आरसीबी 123 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि एलएसजी मैच पर शिकंजा कस सकती है। लेकिन, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल की शानदार 107 रनों की साझेदारी ने एलएसजी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 14 मैचों में छह जीत के साथ और 12 अंकों के साथ एलएसजी ने आईपीएल 2025 में अपना सफर समाप्त किया। इस बीच, आरसीबी ने लीग चरण से 19 अंकों के साथ क्वालिफायर 1 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...