3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलडेवाल्ड ब्रेविस ने मचाई तबाही, 57 बॉल में बना डाले 162 रन,...

डेवाल्ड ब्रेविस ने मचाई तबाही, 57 बॉल में बना डाले 162 रन, जड़े 13 छक्के

Published on

नई दिल्ली,

जूनियर एबीडी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने टी-20 क्रिकेट में एक कमाल की ऐतिहासिक पारी खेली है. साउथ अफ्रीका में चल रही CSA टी-20 चैलेंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 35 बॉल में सेंचुरी जड़ दी. उन्होंने यहां 57 बॉल में 162 रनों की पारी खेली और हर किसी को हैरान कर दिया.

सोमवार को खेले गए टाइटन्स और नाइट्स के बीच मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने ये पारी खेली. टाइटन्स की ओर से ओपनिंग करने आए 19 साल के डेवाल्ड ने सिर्फ 57 बॉल में 162 रन बना दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के जमाए, यह रिकॉर्डतोड़ पारी देख सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी दीवाना बन गया.

डेवाल्ड ब्रेविस की इस पारी के दमपर टाइटन्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 271 रन बनाए. ब्रेविस ने क्रीज पर आते ही अपना अटैकिंग गेम शुरू कर दिया था और इरादे जाहिर कर दिए थे. उन्होंने 18 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की, फिर 35 बॉल में शतक जड़ दिया.

डेवाल्ड ब्रेविस की पारी (162 रन)
57 बॉल
162 रन
13 चौके
13 छक्के
284.21 स्ट्राइक रेट

डेवाल्ड ब्रेविस अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे और आखिरी ओवर में जाकर आउट हुए. वरना उनके पास टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका था. टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी
• क्रिस गेल- 175 नाबाद (66 बॉल), 2013
• एरोन फिंच- 172 (76 बॉल), 2018
• एच. मसाकद्ज़ा- 162 नाबाद (61 बॉल), 2016
• एच. जजाई- 162 नाबाद (62 बॉल), 2019
• डेवाल्ड ब्रेविस- 162 (57 बॉल), 2022

आपको बता दें कि 19 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार बैटिंग कर दुनिया में अपना नाम किया. इसके बाद उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपने पाले में किया और ऑक्शन में उनपर करोड़ों रुपये खर्च किए. डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...