8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलडेवोन कॉन्वे ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास, बैक टू बैक छक्के...

डेवोन कॉन्वे ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास, बैक टू बैक छक्के से ठोका करियर का सबसे तेज शतक

Published on

इंदौर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बना। जवाब में न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में झटका लग गया लेकिन इसके बाद डेवोन कॉन्वे ने पारी संभाली। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। निकोल्स के आउट होने के बाद भी कॉन्वे नहीं रूके और अपना तीसरा वनडे शतक ठोक दिया।

71 गेंदों पर पूरा किया शतक
डेवोन कॉन्वे ने 71 गेंदों पर अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल के 24वें ओवर की पहले गेंद पर मिड विकेट पर छक्का लगाया। उन्होंने अगली गेंद पर भी छक्का लगाया और अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने यह शतक 7 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से पूरा किया। भारत के खिलाफ कॉन्वे का यह पहला शतक है। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर भी वनडे में शतक लगाया था।

ईशान ने दिया था जीवनदान
भारतीय टीम के विकेटकीपर ईशान किशन का डेवोन कॉन्वे के इस शतक में बड़ा योगदान है। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कॉन्वे को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवा दिया था। युजवेंद्र चहल की गेंद को कॉन्वे ने आगे आकर खेला लेकिन वह मात खा गए। गेंद विकेटकीपर के पास गई लेकिन ईशान किशन भी उसे नहीं पकड़ पाए और कॉन्वे को जीवनदान मिल गया।

पहले ही ओवर में लगा था झटका
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में झटका दे दिया था। हार्दिक पंड्या ने फिन एलेन को बोल्ड किया। एलेन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए। लेकिन दूसरे विकेट के लिए कॉन्वे और निकोल्स ने 106 रन जोड़े। तीसरे विकेट के लिए कॉन्वे ने डैरल मिचेल के साथ 78 रनों की साझेदारी बनाई। दोनों साझेदारी में कॉन्वे ने ही अहम भूमिका निभाई और तेजी से रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...